Kaun Banega Crorepati : 'कौन बनेगा करोड़पति 15' का नया प्रोमो जारी

Kaun Banega Crorepati : ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ का नया प्रोमो जारी, अमिताभ बच्चन की जोश भरी कविता पर झूम उठा देश

Kaun Banega Crorepati

रायपुर/नवप्रदेश। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन (Kaun Banega Crorepati ) के कैंपेन प्रोमो ने सबका मन मोह लिया है! ‘बदल रहा है देश, बदल रहा है कौन बनेगा करोड़पति!Ó – इस दिलचस्प वीडियो में होस्ट बॉलीवुड़ के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने काव्यात्मक अंदाज से पूरे देश को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

उनकी काव्यात्मक शैली में बोले गए प्रोमो के डायलॉग्स को रोहन-विनायक के अपबीट म्यूजिक पर सेट किया गया है, जिसके अंत में अमिताभ बच्चन इस रियलिटी क्विज शो की मशहूर धुन गुनगुनाते हैं। केबीसी (Kaun Banega Crorepati ) के फैंस के दिलों में गूंजती अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज उस बदलाव के हिसाब से इस शो के ताजातरीन अवतार की झलक दिखाती है, जिसे इस देश और इसके लोगों ने अपनाया है।

अमिताभ बच्चन के फैंस रोहन और विनायक ने इससे पहले पिंक, सरकार 3 और 102 नॉट आउट जैसी फि ल्मों में संगीत दिया है। और अब उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पतिÓ (Kaun Banega Crorepati ) की आइकॉनिक थीम ट्यून में एक नई जान फूं क दी है। हालांकि इस आइकॉनिक थीम को गुनगुनाने के लिए इस्तेमाल की गई सर बच्चन की आवाज पूरे देश पर छा गई है।

इस धुन के पीछे के आइडिया और इसे बनाने के बारे में बताते हुए रोहन ने कहा, केबीसी (Kaun Banega Crorepati ) 15 की धुन हमारे दिलों दिमाग में बसी हुई है और इस शो के लिए भी अनोखी है। इस धुन में अमिताभ बच्चन की आवाज के इस्तेमाल के पीछे हमारी सोच यह थी कि होस्ट और यह धुन, दोनों ही इस शो की पहचान है, और दर्शकों को नए सीजऩ में आमंत्रित करने के लिए इन दोनों का ही इस्तेमाल करना हमें बिल्कुल सही लगा।

विनायक ने भी इसी तरह के विचार साझा करते हुए कहा, हम बचपन से ही महानायक के फैंस रहे हैं और उनके साथ पहले भी काम कर चुके हैं, इसलिए हम जानते थे कि उनकी आवाज़ में वो जोश और वो जुंबिश है, जो पूरे देश को जोड़ती है। इसलिए बहुत सोच-विचार के बाद रोहन और मेरे मन में यह ख्याल आया कि इस शो के चेहरे को इस वीडियो की आवाज भी बनाई जाए।

इस मेगास्टार की गहरी दमदार आवाज़ इस प्रोमो में उनकी म्यूजि़कल डिलीवरी से बखूबी तालमेल बनाती है, जिसमें उनका कथन – ‘नए अरमान, नई मुस्कान, नए आसमान लिएÓ, कौन बनेगा करोड़पति 15 के लिए मंच तैयार करता है, जो जल्द ही एक नए रूप में दर्शकों के सामने होगा। ज्यादा जानने के लिए बने रहिए, इसी जगह पर।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *