मनोरंजन

Govinda-Karisma : आखिर क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा की सुपरहिट जोड़ी, बरसों बाद अभिनेत्री ने बताई अपनी राय

एक दौर था जब गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी पर्दे पर आते ही दर्शकों की पहली पसंद (Govinda-Karisma) बन जाती थी। दोनों ने लगातार कई सफल फिल्में दीं, लेकिन फिर अचानक दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया। अब इस चर्चित जोड़ी को लेकर एक वरिष्ठ अभिनेत्री ने अपनी राय साझा की है, जिसके बाद यह मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।

गोविंदा और करिश्मा के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री शगुफ्ता अली ने एक बातचीत के दौरान दोनों की जोड़ी, करिश्मा कपूर के स्वभाव और गोविंदा की कार्यशैली को लेकर खुलकर बातें कीं। उनके बयान के बाद एक बार फिर इस सुपरहिट जोड़ी की चर्चा तेज हो गई है।

शगुफ्ता अली ने बताई अपनी राय Govinda-Karisma

फिल्म हीरो नंबर 1 में गोविंदा और करिश्मा कपूर के साथ नजर आ चुकीं शगुफ्ता अली ने कहा कि दोनों के साथ काम बंद होने की असली वजह उन्हें नहीं पता, लेकिन उनका मानना है कि शायद दोनों की साथ काम करने में दिलचस्पी खत्म हो गई होगी। उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

करिश्मा को बताया मेहनती लेकिन महत्वाकांक्षी

बातचीत के दौरान शगुफ्ता अली ने करिश्मा कपूर की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने काम को लेकर बेहद समर्पित थीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि करिश्मा काफी महत्वाकांक्षी थीं और सेट पर उनका रवैया कई बार अलग नजर आता था। उनके अनुसार किसी भी फिल्म की सफलता के लिए कलाकारों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी होता है।

गोविंदा की परफेक्शन को किया याद

शगुफ्ता अली ने गोविंदा के साथ काम करने का अनुभव साझा (Govinda-Karisma) करते हुए बताया कि वह अपने अभिनय में परफेक्शन लाने के लिए कई बार एक ही दृश्य के दर्जनों रीटेक देने से भी नहीं हिचकते थे। उन्होंने कहा कि गोविंदा हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहते थे और रीटेक के बाद पूरी टीम से माफी भी मांग लेते थे। उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा की सबसे बड़ी कमजोरी सेट पर देर से पहुंचने की आदत थी, जिस पर कई बार वरिष्ठ कलाकार भी नाराज हो जाते थे।

सात साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा Govinda-Karisma

वर्क फ्रंट की बात करें तो गोविंदा ने हाल ही में अपनी नई फिल्म रूपा का ऐलान (Govinda-Karisma) किया है। इस फिल्म के साथ वह करीब सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। अभिनेता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button