लैंड रोवर ने भारत में शुरू की डिफेंडर प्लग-इन हाइब्रिड की बुकिंग

लैंड रोवर ने भारत में शुरू की डिफेंडर प्लग-इन हाइब्रिड की बुकिंग

Jaguar Land Rover India, Land Rover Booking Defender, Plug-in Hybrid in India,

Jaguar Land Rover India

मुंबई । Jaguar Land Rover India: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज घोषणा की कि उसने भारत में अपने पहले प्लग-इन हाइब्रिड, न्यू डिफेंडर पी400ई की बुकिंग शुरू कर दी है। दमदार 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 105 kW इलेक्ट्रिक मोटर को एक साथ लाते हुए पी400ई 297 kW का कम्बाइंड पावर और 640 एनएम का कम्बाइंड टॉर्क डेवलप करता है।

इसकी बदौलत न्यू डिफेंडर महज 5.6 सेकंड में 0-100 किमी/प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है और 209 किमी/प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल करता है। न्यू डिफेंडर पी400ई में 19.2 केडब्ल्यूएच की बैटरी है, जिसे घर या ऑफिस में 15ए सॉकेट या 7.4 kW एसी वॉल बॉक्स चार्जर का इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है। वॉल बॉक्स चार्जर वाहन के साथ कॉम्प्लीमेंट्री मिलता है।

  • Jaguar Land Rover India: न्‍यू डिफेंडर प्लग-इन हाइब्रिड सबसे दमदार और फ्यूल-इफिशन्ट डिफेंडर है और जगुआर लैंड रोवर इंडिया की पहली प्लग-इन हाइब्रिड है
  •  2.0 आई पी इंजेनियम इंजन के अलावा, इसमें 19.2 kWh की लीथियम-आयन बैटरी भी है
  • पी400ई के रूप में बैज, न्‍यू डिफेंडर प्लग-इन हाइब्रिड संयुक्त रूप से 297 kW पीक पावर का उत्पादन करता है
  •  न्‍यू डिफेंडर प्लग-इन हाइब्रिड को चार्जिंग केबल का इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है। यह चार्जिंग केबल वाहन के साथ दी जाती है, जिसे घर या ऑफिस में स्टैंडर्ड 15ए सॉकेट में प्लग किया जा सकता है
  •  ग्राहकों को एक कॉम्प्लीमेंट्री 7.4 kW एसी वॉल बॉक्स चार्जर भी दिया जाएगा, ताकि उन्हें 19.2 kWh लीथियम-आयन बैटरी जल्दी से चार्ज करने में मदद मिल सके
  •  न्‍यू डिफेंडर प्लग-इन हाइब्रिड 110 पर ऑफर किया जाएगा और भारत में एसई, एचएसई, एक्स-डायनैमिक एचएसई और एक्स वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा

डिलीवरीज वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही से शुरू होने की उम्मीद है

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा, “हम भारत में अपना पहला प्लग-इन हाइब्रिड, न्यू डिफेंडर पी400ई पेश करते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। यह एक ऐसा वाहन है, जो लैंड रोवर की लीजेंडरी ऑफ-रोड क्षमताओं को बरकरार रखते हुए परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के बीच बेहतरीन संतुलन साधता है।

  • नवंबर 2020 में जगुआर आई-पेस की बुकिंग शुरू करने के बाद, यह जगुआर लैंड रोवर के समूचे पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रीफाइड व्हीकल्स पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
  • भारत में न्यू डिफेंडर पी400ई को डिफेंडर 110 पर चार वैरिएंट्स- एसई, एचएसई, एक्स-डायनैमिक एचएसई और एक्स में पेश किया जाएगा।
  • न्यू डिफेंडर पी400ई के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.landrover.in पर विजिट करें।

भारत में लैंड रोवर का उत्पाद पोर्टफोलियो

भारत में लैंड रोवर रेंज में रेंज रोवर इवोक (58.67 लाख रूपये से शुरू) डिस्‍कवरी स्‍पोर्ट (59.91 लाख रूपये से शुरू)रेंज रोवर वेलार (73.30 लाख रूपये से शुरू)न्‍यू डिफेंडर (77.37 रूपये से शुरू), डिस्‍कवरी (75.59 रूपये से शुरू) , रेंज रोवर स्‍पोर्ट  (88.24 रूपये से शुरू), रेंज रोवर (196.82 रूपये से शुरू) । सभी उल्लेखित कीमतें भारत में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।

भारत में जगुआर लैंड रोवर रिटेलर नेटवर्क

जगुआर लैंड रोवर के वाहन 27 अधिकृत आउटलेट्स के माध्यम से 24 शहरों में अहमदाबादऔरंगाबाद,बेंगलुरूभुवनेश्वरचंडीगढ़चेन्नईकोयंबटूरदिल्लीगुड़गांवहैदराबाइंदौरजयपुरकोलकाताकोच्चि,करनाललखनऊलुधियानामंगलौरमुंबईनोएडापुणेरायपुरविजयवाड़ा और सूरत में उपलब्ध हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *