
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के बाहर बुधवार रात अलग ही माहौल देखने (IPL Crowd) को मिला। बारिश के बीच भी हजारों क्रिकेट प्रेमी मैच देखने पहुंचे थे। कोई विराट कोहली की एक झलक पाने आया था तो कोई अपनी टीम को समर्थन देने। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही बाहर अफरा तफरी और धक्का मुक्की का माहौल बन गया।
स्टेडियम के कई गेटों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसी दौरान कुछ दर्शकों ने आरोप लगाया कि टिकट होने के बावजूद उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। धीरे धीरे भीड़ का गुस्सा बढ़ने लगा और फिर कई लोग दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस जवानों को भीड़ संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
गेट नंबर दो पर बिगड़े हालात : IPL Crowd
सबसे ज्यादा हंगामा गेट नंबर दो के पास देखने को मिला। यहां अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और कुछ लोग गेट तोड़कर स्टेडियम परिसर में घुस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इनमें टिकट वाले और बिना टिकट पहुंचे लोग दोनों शामिल थे।
हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने कई लोगों को दौड़ाकर बाहर किया। इस दौरान कुछ युवकों के साथ मारपीट की बात भी सामने आई। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि व्यवस्था पहले से कमजोर दिखाई दे रही थी।
वीडियो बनाने पर भी रोकने की कोशिश
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि जब बाहर की स्थिति का वीडियो बनाया जा रहा था तब कुछ सुरक्षाकर्मियों ने रिकॉर्डिंग रोकने की कोशिश की। इससे बाहर खड़े दर्शकों में और नाराजगी देखने को मिली। कई लोग लगातार यही कहते नजर आए कि टिकट होने के बाद भी उन्हें लंबे समय तक बाहर इंतजार करना पड़ा।
बारिश में भी कम नहीं हुआ उत्साह
बारिश लगातार होती रही लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का जोश कम (IPL Crowd) नहीं पड़ा। बड़ी संख्या में लोग भीगते हुए स्टेडियम पहुंचे। बाहर जर्सी और टीम के झंडे बेचने वालों के पास भी अच्छी भीड़ दिखाई दी।
कुछ फैंस सिर्फ विराट कोहली को देखने पहुंचे थे तो कुछ कोलकाता की टीम को समर्थन देने के लिए दूसरे शहरों से आए थे। मौसम खराब होने के बावजूद लोगों में मुकाबले को लेकर काफी उत्साह बना रहा।
मुकाबले में बेंगलुरु की शानदार जीत
बारिश की वजह से मुकाबला तय समय से देर से शुरू (IPL Crowd) हुआ। इसके बाद खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता की टीम को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ बेंगलुरु अंक तालिका में ऊपर पहुंच गई।



