खेल

IPL 2021 : नीलामी के लिए सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन भी उपलब्ध, पहली ही बार इतना है बेस प्राइज

मुंबई/ ए. : IPL 2021 and Arjun Tendulkar : इस साल होने वाले आईपीएल स्पर्धा के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी 18 फरवरी को होने जा रही है। चेन्नई में होने वाली इस नीलामी के लिए खिलाडिय़ों के नामों का पंजीयन करने की अंतिम तिथि शुक्रवार को खत्म हो गई।

इस साल आईपीएल (IPL 2021 and Arjun Tendulkar) स्पर्धा के लिए कुल 813 भारतीय तथा 283 विदेशी खिलाडिय़ों ने अपना पंजीयन कराया है। कुल 1097 खिलाडिय़ों ने पंजीयन कराया है। इनमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर का बेटा अर्जुन तेंडुलकर भी है। इनके अलावा फिक्सिंग के बाद की बंदी से वापस लौटे फास्ट बॉलर एस श्रीसंत, टीम इंडिया की नई वाल चेतेश्वर पुजारा नीलामी के मुख्य आकर्षण हैं।

अर्जुन तेंडुलकर इस साल हुई सय्यद मुश्ताक अली टी 20 स्पर्धा में मुंबई की ओर खेले थे। जिसके कारण आईपीएम खेलने के लिए वे पात्र हो गए। मुंबई के इस ऑल राउंडर का बेस प्राइज 20 लाख रुपए है। सचिन तेंडुलकर मुंबई इंडियंस के आयकॉन थे। जिसके कारण उनका नाम कभी भी ऑक्शन टेबल पर नहीं आया। अब अर्जु को खरीदने के लिए कौन सी टीम बोली लगाएगी इस बात को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

श्रीसंत का बेस प्राइज 75 लाख रुपए :


स्पॉट फिक्सिंग के चलते 7 साल के बैन के बाद आ रहे एस श्रीसंत ने भी पंजीयन कराया है। उनकी बेस प्राइज 75 लाख रुपए है। वहीं चेतेश्वर पुजारा की बेस प्राइज 50 लाख तथा सिडनी टेस्ट के हीरो हनुमा विहारा की बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए है। ऑस्टे्रलिया के फास्ट बॉलर माइकल स्टार्क तथा इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस नीलामी में भाग नहीं लेने का निर्णय किया है।

कौन से देश के कितने खिलाड़ी

आईपीएल 2021 के लिए होने वाली नीलामी के लिए विदेशी खिलाडिय़ों में वेस्ट इंडिज के सबसे अधिक खिलाडिय़ों ने पंजीय कराया है। विंडीज के कुल 56 खिलाडिय़ों ने पंजीयन कराया है। ऑस्टे्रेलिया के 42, दक्षिण अफ्रीका के 38, श्रीलंका के 31 तथा अफगानिस्तान के 30 खिलाडिय़ों का पंजीयन हुआ है। इंग्लैंड के 21 यूएई के 9, नेपाल के 8 तो वहीं बांग्लोदश के 5 खिलाडिय़ों ने इस इस स्पर्धा के लिए अपना पंजीयन कराया है।

Related Articles

Back to top button