छत्तीसगढ़

Corona: छग में गुरुवार को कुल 17 पॉजिटिव मिले, अब 73 मरीज, जिलेवार आंकड़े

रायपुर/नवप्रदेश। कोरोना (corona) के मामले प्रदेश (chhattisgarh) में और बढ़ गए हैं। गुरुवार को राज्य (chhattisgarh) में 17 नए कोरोना (corona) पॉजिटिव मिले। पहले राजनांदगांव से 4, जांजगीर से 3, रायपुर से 1, बालोद से 1, सरगुजा से 1 तथा कांकेर से 1 मरीज मिला।

इसके बाद बिलासपुर जिले से 4 पॉजिटिव मिल। फिर शाम को बिलासपुर से 2 और मुंगेली जिले से 2 मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के एक्टिव पॉजिटिव (active positive increasing) मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है।

रायपुर में हुई वायरस की रिएंट्री

रायपुर में कोरोना की रिएंट्री हो गई है। वहीं कांकेर, जहां अब तक एक भी मरीज नहीं था वह भी कोरोना संक्रमित मरीजों वाले जिलों की सूची में शामिल हो गया है। बता दें कि रायपुर में इसके पहले अंतिम पॉजिटिव के तौर पर एक युवक मिला था, जो इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।

इस युवक के पहले रायपुर से पॉजिटिव मरीज एम्स के नर्सिंग ऑफिसर थे। अब राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है। इनमें से 59 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। एक्टिव पॉजिटिव (active positive case increasing) केस बढ़कर 73 हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही राजनांदगांव के डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन डिप्टी कलेक्टर की ड्यूटी राजनांदगांव के बागनदी बॉर्डर पर लगी थी जहां से प्रवासी मजदूरों का आना-जाना लगा है। ड्राइवर डोंगरगढ़ का रहने वाला है। इस केस बाद डोंगरगढ़ में अगले अादेश तक लॉकडाउन कर दिया गया था। वहीं मुंगेली जिले के 17 गांवों को भी सील कर दिया गया है। बिलासपुर में भी जिन जगहों से मरीज सामने आ रहे हैं, उन्हें भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है।

छग का हाल

कुल मामले- 132
डिस्चार्ज- 59
एक्टिव पॉजिटिव- 73

जिलावार एक्टिव पॉजिटिव केस

बालोद- 14

जांजगीर चांपा- 14

बलौदाबाजार- 8

राजनांदगांव- 9

बिलासपुर-9

कबीरधाम- 2

रायगढ़- 5

मुंगेली- 3

कोरबा- 1

सूरजपुर- 1

कोरिया- 1

सरगुजा-3

गरियाबंद- 1

कांकेर- 1

रायपुर- 1

Related Articles

Back to top button