छत्तीसगढ़प्रशासनिक

Transport Department Transfer : परिवहन विभाग में फेरबदल, अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

परिवहन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है (Transport Department Transfer)। इस संबंध में परिवहन विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा आदेश जारी किया गया है।

दो अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

संयुक्त सचिव परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पदस्थ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मृत्युंजय पटेल को स्थानांतरित कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त कार्यालय में पदस्थ सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला को जिला परिवहन अधिकारी के रूप में महासमुंद जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश

परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन और प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। परिवहन विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button