Many Rare Coincidences On Mahashivratri : हर..हर..महादेव, बम..बम भोले से गूंज रहे छत्तीसगढ़ के शिवालय

Many Rare Coincidences On Mahashivratri : हर..हर..महादेव, बम..बम भोले से गूंज रहे छत्तीसगढ़ के शिवालय

Many Rare Coincidences On Mahashivratri :

Many Rare Coincidences On Mahashivratri :

भोरमदेव में दूल्हे की तरह सजे भोलेनाथ,गरियाबंद में शाही सवारी, प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव, कवर्धा के प्राचीन भोरमदेव, गरियाबंद का भूतेश्वर नाथ, नवागढ़ मंदिर लिंगेश्वर शिवलिंग में सुबह से लगी भक्तों की लाइन

रायपुर/छत्तीसगढ़/नवप्रदेश डेस्क। Many Rare Coincidences On Mahashivratri : महाशिवरात्रि पर इस बार कई दुर्लभ संयोग बनेंगे। छत्तीसगढ़ के शिवालय आज ब्रम्हमुहूर्त से ही हर..हर.. महादेव, बम..बम भोले की गूंज से गूंज रहे छत्तीसगढ़ के शिवालय। इस बार महा शिवरात्रि पर ग्रह 5 राशियों में होंगे।

चंद्र और मंगल एक साथ मकर राशि में होंगे। यह संयोग लक्ष्मी नामक योग बना रहा है। चंद्र और गुरु के प्रबल होने से शुभ स्थितियां बन रही हैं। आज शुक्र प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि भी मनाई जा रही है।

राजधानी रायपुर के शिवालयों में भी महा शिवरात्रि का उत्साह देखते ही बन रहा है। सुबह 5 बजे से महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में भक्त पहुंचने लगे। गरियाबंद का भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर।

दुर्ग में शिवनाथ नदी तट के शिवालयों में सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। कवर्धा के प्राचीन भोरमदेव मंदिर में महा शिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने भक्त सुबह से पहुंच रहे हैं। नवागढ़ मंदिर लिंगेश्वर शिवलिंग जांजगीर-चांपा में भी भक्तों की भीड़।

आज 4 पहर के पूजन का शुभ मुहूर्त

0 प्रथम प्रहर पूजन मुहूर्त- 8 मार्च को रात में 6 बजकर 25 मिनट से 9 बजकर 28 मिनट तक।

0 द्वितीय प्रहर पूजन मुहूर्त- 8 मार्च को रात में 9 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

0 तृतीय प्रहर पूजन मुहूर्त- रात में 12 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक (8-9 मार्च मध्यरात्रि)।

0 चतुर्थ प्रहर पूजन मुहूर्त- मध्य रात्रि 3 बजकर 34 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक।

0 महा शिवरात्रि पारण मुहूर्त- अगले दिन 9 मार्च को सुबह 6 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 17 मिनट तक।

0 निशीथ काल पूजन मुहूर्त- मध्यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *