
छत्तीसगढ़ में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने (IAS Facebook Scam) आया है जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के नाम का इस्तेमाल करते हुए फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं, और कई लोग इसे असली समझकर कन्फ्यूज भी हो रहे हैं।
ग्राउंड पर बात करने पर पता चला कि मामला धीरे-धीरे लोगों के बीच फैल रहा था, लेकिन जब खुद अधिकारी तक इसकी जानकारी पहुंची तब जाकर पूरे मामले की असलियत सामने आई। इसके बाद उन्होंने तुरंत लोगों को अलर्ट करना शुरू किया, ताकि कोई इस जाल में फंस न जाए।
फर्जी आईडी से हो रहा खेल (IAS Facebook Scam)
आईएएस अफसर के नाम पर एक फर्जी फेसबुक आईडी बना ली गई है, जो लोगों से पैसों की मांग कर रही है। छत्तीसगढ़ के एक आईएएस अधिकारी ने इसको लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जैसे ही आईएएस अफसर तारण प्रकाश सिन्हा को इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सबको मैसेज कर सावधान रहने की सलाह दी।
दोस्तों को भेजे जा रहे मैसेज
किसी अज्ञात व्यक्ति ने तारण प्रकाश सिन्हा की फेसबुक आईडी को हैक कर लिया और उनके दोस्तों को मैसेज भेजकर मदद मांग रहा है, जिसमें सीधे पैसों की डिमांड (IAS Facebook Scam) की जा रही है। जब एक जानकार को ऐसा मैसेज मिला, तो उसने आईएएस अफसर को कॉल कर पुष्टि की, तब जाकर इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। आईएएस सिन्हा ने अपने जानने वालों को इस फ्रॉड के बारे में बताया और उन्हें इस झांसे में न आने की सलाह दी।
अधिकारी ने लोगों को किया अलर्ट
मनरेगा आयुक्त IAS तारण प्रकाश सिन्हा ने कहा कि उनके नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल करते हुए फर्जी फेसबुक आईडी बनाई (IAS Facebook Scam) गई है, जिसके जरिए लोगों से मोबाइल नंबर और दूसरी निजी जानकारी मांगी जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि यह आईडी पूरी तरह फर्जी है और इसका उनसे कोई लेना देना नहीं है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और अपनी पर्सनल जानकारी शेयर करने से बचें। अगर किसी को इस तरह की आईडी या संदिग्ध मैसेज मिलते हैं तो तुरंत रिपोर्ट करें और इसकी जानकारी उन्हें भी दें। प्रशासन ने भी लोगों से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और ऑनलाइन ठगी से बचने की सलाह दी है।



