लाइफस्टाइल

Husband Cheat : 17 साल से बना रखी थी दूसरी फैमिली, 25 साल से साथ रह रही पत्नी की आखों में झोंक रहा था धूल

नई दिल्ली, नवप्रदेश। महिला की शादी को 25 साल हो गए थे। जिसके बाद इतने सालों तक महिला सोशल मीडिया से दूर थी। लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया महिला (Husband Cheat) आई और महिला ने अपना फेसबुक अकाउंट बनाया तो महिला को फेसबुक अकाउंट से एक चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी।

महिला को पता चला की जिस पति के साथ उसे 25 साल गुजर गए हैं। उस पति ने बाहर 17 साल से अपनी एक और फैमिली बना रखी है। इसको जानने के बाद महिला (Husband Cheat) के होश उड़ गए। महिला ने अपनी ये तकलीफ सोशल मीडिया पर शेयर की।

दरअसल, महिला ने एक फेसबुक अकाउंट ओपन किया था। उन्होंने कहा- जब मैंने पति का फर्स्ट नेम सर्च किया तो एक दूसरी प्रोफाइल एक दूसरे लास्ट नाम के साथ मेरे सामने आ गई। इस प्रोफाइल में पति ने मंगेतर और दूसरे बच्चों को लिंक कर रखा था।

मेरे पति अभी अपने दूसरे परिवार के पास हैं और मैं जानती हूं कि यह प्रोफाइल उनका (Husband Cheat) ही है। क्योंकि हाल ही में उन्होंने एक फोटो पोस्ट किया है इसमें वह दूसरी फैमिली के साथ डिनर कर रहे हैं।

महिला ने आगे कहा कि एक फोटो में वह मंगेतर को किस करते दिखते हैं और बच्चों के साथ भी उनकी फोटोज हैं। वह बच्चे मेरे पति की तरह ही दिखते हैं। महिला ने आखिर में लिखा- मैं नहीं जानती कि अगली बार मैं उनका सामना कैसे करूंगी?

Related Articles

Back to top button