दुनिया

होंडुरास विमान दुर्घटना में पांच विदेशी नागरिकों की मौत

ब्यूनस आयर्स   । मध्य अमेरिकी देश होंडुरास के रोआटन द्वीप के पास एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार अमेरिकी पॉयलट तथा कनाडा के चार नागरिकों समेत सभी पांच विदेशी नागरिकों की मौत हो गयी। ये लोग यहां छुट्टी मना रहे थे।
बचावकर्ताओं ने कहा कि विमान द्वीप के हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद होंडुरन द्वीप से दूर समुद्र में गिर गया। उन्होंने बताया मृतकों की पहचान ब्रैडली पोस्ट, बैली सोनी, टॉमी डबलर और पायलट पैट्रिक फोरसेथ के रूप में की गई है।
एक अन्य कनाडाई पायलट एंथनी डबलर हादसे में किसी तरह बच गया लेकिन रोआतन के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हादसे की वजह और विमान के पंजीकरण की सूचना अभी उपलब्ध नहीं है। यह हादसा तब हुआ जब पर्यटक रोआतन से करीब 77 किलोमीटर दूर तरुजिलो शहर जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button