BIG BREAKING : बीच राह छात्रा को रोक भरी मांग, फिर लोगों ने शरीर भर दिया…

BIG BREAKING : बीच राह छात्रा को रोक भरी मांग, फिर लोगों ने शरीर भर दिया…

History Sheeter Forcibly Apply Vermilion, history sheeter apply vermilion on school going girl forehead, navpradesh,

history sheeter apply vermilion

History sheeter forcibly Apply Vermilion : वह उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था

लखनऊ/ए.। History Sheeter Forcibly Apply Vermilion : एक हिस्ट्रीशीटर ने स्कूल जा रही छात्रा को रोककर उसकी मांग भर दी। इस घटना से छात्रा बुरी तरह डर गई। छात्रा चिल्लाने लगी तो लोग वहां जमा हो गए और उन्होंने हिस्ट्रीशीटर का शरीर जख्मों से भर दिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।

मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्कूल जा रही एक छात्रा को रोककर हिस्ट्रीशीटर का नाम सोनू प्रजापति है। यह घटना गुरुबाग के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सा थाने का हिस्ट्रीशीटर सोनू प्रजापति जद्दुमंडी का रहने वाला है।

छात्रा का घर भी उसके पड़ोस में है। वह उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। उसका दुस्साहस इतना बढ़ गया कि बीच सड़क छात्रा को रोककर उसकी मांग भर दी। इस हरकत से हतप्रभ लड़की के रोने चिल्लाने पर जुटी भीड़ ने हिस्ट्रीशीटर की जमकर पिटाई की।

लक्सा पुलिस ने सोनू को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लड़की स्कूल के लिए निकली थी, तभी उसने पीछे से आकर पकड़ लिया और मांग में सिंदूर डाल दिया। घटना के बाद डर के मारे छात्रा स्कूल नहीं गई। घर लौट गई। परिजन भी डरे सहमे हुए हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *