झारखण्ड

Hemant Soren Jonha Falls Visit : सीएम हेमंत सोरेन का देसी अंदाज, पत्नी कल्पना संग खुद ड्राइव कर पहुंचे जोन्हा फॉल, सड़क किनारे बुजुर्ग से खरीदे अमरूद

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक बेहद दिलचस्प और देसी अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री रविवार को अपनी पत्नी और गांडेय क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन के साथ खुद कार ड्राइव कर राजधानी रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का एक आम नागरिक की तरह सड़क किनारे रुककर फल खरीदने और लोगों से बातचीत करने का वीडियो सामने आया है।

बुजुर्ग दुकानदार से खुद मोलभाव कर खरीदे फल

सामने आए वीडियो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सड़क किनारे लगी एक फल की दुकान पर रुकते हैं, जिसे एक बुजुर्ग चला रहे थे। मुख्यमंत्री ने बेहद सहजता से दुकानदार से बातचीत की और फलों के दाम पूछे:

हेमंत सोरेन : कैसे बेचते हो?

दुकानदार : 100 रुपये प्रति किलो।

हेमंत सोरेन : (हाथ में फल उठाकर) यह कितने का है?

दुकानदार : 40 रुपये, 30 रुपये पाव है सर।

हेमंत सोरेन : और यह जामुन?

दुकानदार : जामुन 30 रुपये पाव है।

हेमंत सोरेन : (एक अन्य अमरूद उठाकर) और यह 120 रुपये किलो?

दुकानदार : हां।

इसके बाद मुख्यमंत्री (Hemant Soren Jonha Falls Visit) ने अपने हाथों से अमरूद चुने। दुकानदार ने जब अमरूद को काटकर उसमें मसाला मिलाकर दिया, तो मुख्यमंत्री ने खुद भी स्वाद लिया और साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों को भी खिलाने को कहा।

ड्राइविंग करते और गुनगुनाते पहुंचे पर्यटन स्थल

इस पारिवारिक सफर के दौरान मुख्यमंत्री ने खुद कार की कमान संभाली थी। उन्होंने ड्राइविंग करते और सफर का आनंद लेते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए। जोन्हा फॉल पहुंचकर उन्होंने कुछ समय वहां की खूबसूरत प्राकृतिक वादियों के बीच बिताया और वहां मौजूद स्थानीय पर्यटकों से भी मुलाकात की।

सोशल मीडिया पर साझा किया खूबसूरत अनुभव

जोन्हा फॉल की यात्रा के बाद मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “आज रांची शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित जोन्हा फॉल की हरी-भरी वादियों के बीच कुछ पल बिताने का अवसर मिला। इस बीच वहां फलों का भी आनंद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी हुई।”

Related Articles

Back to top button