Happy Birthday Dhoni: 40 वर्ष के हुए कैप्टेन कूल, जानिये उनके कई रोचक बातें ...

Happy Birthday Dhoni: 40 वर्ष के हुए कैप्टेन कूल, जानिये उनके कई रोचक बातें …

Dhoni

Dhoni

नवप्रदेश | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) आज 40 वर्ष के हो गए हैं | महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट खेल जगत का कैप्टेन कूल कहा जाता है | महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) ने अपने क्रिकेट करियर में कई ऐसे रिकार्ड्स भी बनाए है जिनका टूटना शायद ही मुमकिन है |

महेंद्र सिंह धोनी ने इन्डियन प्रिमियर लीग में अब तक 150 करोड़ रूपए कमाए है और इस आकडे की कमाई करने वाले यह इकलौते खिलाडी है |

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 07 जुलाई 1981 को झारखंड (पहले बिहार) उसके रांची जिले में हुआ था | धोनी आई.पी.एल. के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा फाइनल 9 मैच खेलने वाली अकेले खिलाडी है | इन्होने अब तक अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार विजेता भी बनाया है |

धोनी के इन्डियन प्रिमियर लीग रिकॉर्ड :

इनके नाम पहला रिकॉर्ड है IPL  में बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा 150 करोड़ रुपये की कमाई करने का | जानकरी के अनुसार , धोनी ने आई.पी.एल. टूर्नामेंट में 137 करोड़ रुपये कमाए है | चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) को एक सेशन का 15 करोड़ देती है | इस सीजन के बाद धोनी की अब तक की कुल कमाई 150 करोड़ पहुच गई है |   

धोनी के बाद अगर कमाईकी बात करें तो अगला नाम आता है भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन और मुंबई इंडियनस के कैप्टेन रोहित शर्मा है | रोहित की प्रति सीजन सैलरी 15 करोड़ है | वह अब तक आई.पी.एल. टूर्नामेंट में 131 करोड़ रुपये कमाए है |

इस सीज़न के में उनकी कमाई 146 करोड़ रुपये हो गई हैं | जिसके साथ ही साथ वह आई.पी.एल  में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाडी में दुसरे नंबर पर हैं |

महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कैप्टेन और प्लेयर आई.पी.एल में सबसे ज्यादा 192 मेच खेले हैं | जिनके बाद सर्वाधिक मैच खेलने वाले कॅप्टन एवं खिलाडी के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टेन विराट कोहली 132 मैच , तीसरे साथ पर गौतम गंभीर 128 मैच एवं तीसरे स्थान पर हिटमैन रोहित शर्मा 123 मैच हैं |

बात करें विकेटकीपिंग की तोह महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी में कोई नहीं | धोनी ने आई.पी.एल अब तक कुल 152 खिलाडियों को अपने शिकार बनाए है बतौर विकेटकीपर | जिसमे 113 केच एवं 39 स्टंप हैं |

महेंद्र सिंह धोनी ने आई.पी.एल में ऐसे कई अनेक कीर्तिमान रचे हैं जो शायद ही किसी अन्य खिलाडी द्वारा हासिल किया जाना मुमकिन हैं |

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *