Grand welcome of President Murmu : बेटी इतिश्री के साथ रायपुर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू को प्रदेश का सलाम

Grand welcome of President Murmu : बेटी इतिश्री के साथ रायपुर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू को प्रदेश का सलाम

Grand welcome of President Murmu :

Grand welcome of President Murmu :

राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं सबसे बढ़िया राज्य के सबसे बढ़िया मुख्यमंत्री यहां आए, इसके लिए उन्हें धन्यवाद

रायपुर/नवप्रदेश। Grand welcome of President Murmu : राष्ट्रपति कहा ने आज मैं बहुत खुश हूं कि छत्तीसगढ़ की धरती पर आकर आप सबसे मिलने का अवसर मिला। राष्ट्रपति के रूप में छत्तीसगढ़ आकर अपने लोगों से मिलने की इच्छा पूरी हुई। कहावत है कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। सबसे बढ़िया राज्य के सबसे बढ़िया मुख्यमंत्री यहां आए, इसके लिए उन्हें धन्यवाद।

रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति की अगवानी की। एयरपोर्ट पर ही राष्ट्रपति को पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, देश की मुखिया के आगमन से हम छत्तीसगढ़ के लोग विशेष आत्मीयता का अनुभव कर रहे हैं।

रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में अपनी बेटी इतिश्री, राज्यपाल और सीएम के साथ राष्ट्रपति ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आई हैं। राष्ट्रपति की बेटी इतिश्री पेशे से बैंकर हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इससे पहले वे रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जाएंगी और पूजा अर्चना करने जाएंगी।

CM बोले- ऐसा लग रहा कोई अपना घर का आया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, राष्ट्रपति का आगमन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बहुत गौरव का क्षण है। उनकी इस यात्रा के लिए मैं छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से बहुत धन्यवाद देता हूं। सीएम ने कहा कि, आज राष्ट्रपति, पूरे देश की मुखिया के आगमन से हम छत्तीसगढ़ के लोग विशेष आत्मीयता का अनुभव कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कोई अपना, अपने ही घर आया है। आप संविधान की रक्षक हैं, आपके आगमन से छत्तीसगढ़ के लोग बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

मेयर ने सौंपी शहर की चाबी, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

राष्ट्रपति के रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मेयर एजाज ढेबर ने उनकी अगुवाई की। मेयर ने राष्ट्रपति को चांदी से बनी शहर की चाबी भी सौंपी। इसके बाद एयरपोर्ट पर ही पुलिस के जवानों ने राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

कल रतनपुर दर्शन कर दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इससे पहले वे रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जाएंगी और पूजा अर्चना करने जाएंगी। इस दौरान राष्ट्रपति की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, यूनिवर्सिटी के कुलपति, मेयर, कलेक्टर और एसपी अगवानी करेंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *