Former Congress Leaders Took A Jibe At Congress : बोलीं- कांग्रेस 5 साल में 500 रु न दे सकी वो 1 लाख क्या देगी

Former Congress Leaders Took A Jibe At Congress : बोलीं- कांग्रेस 5 साल में 500 रु न दे सकी वो 1 लाख क्या देगी

Former Congress Leaders Took A Jibe At Congress :

Former Congress Leaders Took A Jibe At Congress :

बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सचिव व महासमुंद की पूर्व नपा अध्यक्ष अनिता रावटे, महासमुंद की जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल और अरुणा शुक्ला ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया

रायपुर/नवप्रदेश। Former Congress Leaders Took A Jibe At Congress : कांग्रेस को अलविदा कहकर बीजेपी का दामन थामने वाली नेत्रियों ने आज कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस से भाजपा में आई नेत्रियों में वाणी राव ने प्रेस वार्ता में कहा जो कांग्रेस महिलाओ को 5 साल में 500 रु न दे सकी वो आज बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रही है ! सभी ने कहा- कांग्रेस की घोषणाएं महिलाओ के साथ भद्दा मजाक, महिलाओ को बेवकूफ न समझे कांग्रेस।

बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सचिव व महासमुंद की पूर्व नपा अध्यक्ष अनिता रावटे, महासमुंद की जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल और अरुणा शुक्ला ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं के साथ छल करके केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करने का राजनीतिक चरित्र प्रदर्शित किया है। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि कदम-कदम पर महिलाओं के साथ छल और विश्वासघात कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।

कहा कांग्रेस अब देशभर की महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने की बात किस मुँह से कर रही है? कांग्रेस देश को यह बताए कि महिलाओं को 50 लाख करोड़ रुपए सालाना वह कैसे देगी, जबकि देश का कुल बजट ही इतनी राशि का होता है। एक परिवार को 20 सिलेंडर देने का वादा किया था सालों बाद भी नही दिया। कांग्रेस महिला विरोधी है और 5 साल महिलाओ को केवल धोखा दिया है अब सत्ता हासिल करने के लिए 500 रु देने का वादा भी पूरा नहीं किया वो 1 लाख रूपये क्या देंगे।

कांग्रेस से बीजेपी में आई नेत्रियों ने लगाईं तोहमत

0 कांग्रेस ने महतारी सम्मान योजना के तहत प्रतिमाह 500 रुपए और विधवा व वृद्ध महिलाओं को 1,000 रुपए देने का वादा किया था लेकिन पाँच साल में एक रुपया तक महिलाओं को नहीं दिया गया।

0 कांग्रेस के पूरे पाँच साल के कार्यकाल में महिलाओं के साथ अनाचार, दुर्व्यवहार और हिंसा होती रही और कांग्रेस की सरकार आँखें मूंदे बैठी रही, कांग्रेस के नेता जुमलेबाजी और अवांछनीय बयानबाजी करते रहे।

0 कांग्रेस की सरकार ने है हर ग्रामीण परिवार को प्रतिवर्ष 4 सिलेंडर मुफ्त देने की बात कही थी कुल 20 सिलेंडर दिए जाने थे लेकिन किसी को कुछ नही मिला।

0 रेडी टू ईट योजना का काम छीनकर इस कार्य में लगी महिलाओं को रातोरात बेरोजगार कर दिया। प्रदेश में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को कांग्रेस सरकार ने भुगतान नहीं किया।

0 कांग्रेस ने महिला स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ करने तथा महिला स्व-सहायता समूहों को धोखाधड़ी से बचाने एवं आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु सख्त नियम बनाने की बात कही थी, यह करने की बजाये उलटा महिलाओं को बेरोजगार कर दिया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *