Shocking : शराबी युवक का नाग संग खौफनाक खेल, जितनी बार छेड़ा, मिलते गया…

Shocking : शराबी युवक का नाग संग खौफनाक खेल, जितनी बार छेड़ा, मिलते गया…

drunken boy playing with indian cobra, drunken boy and indian cobra, navpradesh,

drunken boy playing with indian cobra

Drunken Boy Playing with Indian Cobra : चित्र में दिख रहा यह युवक शराब के नशे में धूत है


नाशिक। Drunken Boy Playing with Indian Cobra : शराब के नशे में किसी इंसान को बड़ी बड़ी बातें करते देखा होगा आपने। नशे में कोई जहरीले नाग सांप को छेडऩे की भी बात कर ले तो कोई आश्चर्य नहीं, लेकिन यदि कोई नशे में नाग को छेड़े, उससे खेलने लगे वो भी सांप के डंसने के बाद भी तो आश्चर्य होना लाजिमी है। चित्र में दिख रहा यह युवक शराब के नशे में धूत है।

मंगेश गायकवाड़ नाम के इस युवक ने जब नाग सांप को देखा तो कहा कि मैं इसके साथ खेलूंगा और लपेट लिया अपने हाथ में। शराबी का अपने साथ मस्ती करते देख नाग महाराज को भी गुस्सा आ गया। उसने मंगेश को काट दिया। फिर भी मंगेश नहीं माना और वह फिर उसे छेडऩे लगा। सांप ने उसे फिर काटा लेकिन मंगेश तो फुल नशे में था। उसने सांप को फिर छेड़ा।

जितनी बार छेड़ा मिलते गया जहर

करीब चार बार मंगेश ने नाग सांप को छेड़ा और चारों बार सांप ने उसे काट दिया। और मंगेश को जहर मिलते गया। आखिरकार सांप के जहर का असर होने पर मंगेश बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति नाजूक बनी हुई है। मामला महाराष्ट्र के लासलगांव के नांदूर का है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *