देश

Ram Temple : अयोध्या में 2023 के अंत तक विराजेंगे प्रभु श्री राम

भक्तों के लिए खुलेगा मंदिर…

अयोध्या। Ram Temple : अयोध्या में राम मंदिर 2023 के अंत तक भक्तों के पूजा करने के लिए खोल दिया जाएगा। परियोजना की देखरेख कर रहे ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे 70 एकड़ परिसर में निर्माण 2025 के अंत तक पूरा हो जाएगा।

ट्रस्ट (Ram Temple) के महासचिव चंपत राय ने कहा है, “2023 के अंत तक राम मंदिर के गर्भगृह को भक्तों के लिए राम लला की पूजा करने के लिए खोल दिया जाएगा।” साथ ही 70 एकड़ का विकास 2025 तक कर दिया जाएगा, जिस का मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया गया है।

चंपत राय ने कहा कि मंदिर की नींव के लिए मिर्जापुर से विशेष पत्थर मंगवाया गया है। नींव के वॉटर प्रूफिंग के लिए मिर्जापुर स्टोन के चारों ओर ग्रेनाईट पत्थर की तीन लेयर लगाई जाएंगीं। विशेषज्ञों के अनुसार ग्रेनाइट पत्थर बरसात के पानी को सोखने में मददगार सिद्ध होता है। राम मंदिर (Ram Temple) के परकोटा के लिए जोधपुर पत्थर का उपयोग करने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए राजस्थान सरकार से संपर्क किया जा रहा है।

संपूर्ण परिसर के विकास लिए प्रारंभिक मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। इसमें तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र, संग्रहालय, अभिलेखागार,अनुसंधान केंद्र, सभागार, गौशाला, यज्ञशाला व प्रशासनिक भवन शामिल हैं।

इंजीनियरों और वास्तुकारों के साथ 15 सदस्यीय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Ram Temple) की दो दिवसीय बैठक के बाद यह घोषणा की गई है। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट प्रमुख नृपेंद्र मिश्रा ने की।

मंदिर की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 5 अगस्त को एक भव्य समारोह में रखी थी, लेकिन प्रस्तावित मंदिर स्थल के नीचे पानी मिलने के बाद जनवरी में काम रोकना पड़ा था।

फिलहाल मंदिर की नींव पर इंजीनियर काम कर रहे हैं और इसके 15 सितंबर तक पूरा होने की संभावना है। दूसरे चरण का काम नवंबर में दिवाली के आसपास शुरू होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button