Digital Investigation : विवेचना में अब बढ़ेगी रफ्तार, पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, जांच को मिलेगा आधुनिक तकनीक का साथ
रिपोर्टर : साहिल राज लहरे
जांजगीर चांपा जिले में पुलिस की जांच व्यवस्था को लेकर सोमवार को नई हलचल देखने (Digital Investigation) को मिली। पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के बीच आधुनिक संसाधनों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। माना जा रहा है कि इस पहल से घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज और व्यवस्थित होगी।
जिले में बढ़ते डिजिटल दौर को देखते हुए पुलिस अब तकनीक के सहारे अपराधों की विवेचना को मजबूत बनाने की तैयारी में है। इसी दिशा में पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों को आधुनिक मोबाइल उपलब्ध कराए, जिससे मौके पर ही जरूरी साक्ष्य सुरक्षित किए जा सकेंगे और जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी।
99 विवेचकों को दिए गए हाईटेक मोबाइल Digital Investigation
पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर जांजगीर चांपा पुलिस ने अपराधों की विवेचना को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की पहल की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जिले के पुलिस विवेचकों को 99 हाईटेक मोबाइल फोन वितरित किए। इन मोबाइलों का उपयोग घटनास्थल से डिजिटल साक्ष्य जुटाने और जांच प्रक्रिया को मजबूत बनाने में किया जाएगा।
डिजिटल साक्ष्य पर रहेगा विशेष जोर
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्यों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में घटनास्थल से फोटो, वीडियो, लोकेशन और अन्य जरूरी डिजिटल साक्ष्यों का तत्काल और सुरक्षित संकलन किया जाए।
जांच होगी अधिक पारदर्शी और वैज्ञानिक Digital Investigation
उन्होंने विवेचकों से कहा कि हर मामले में त्वरित कार्रवाई, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संग्रहण और निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच पूरी करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इससे विवेचना की विश्वसनीयता बढ़ेगी और न्यायिक प्रक्रिया को भी मजबूती मिलेगी।
तकनीक से मजबूत होगी अपराध जांच
इस पहल का उद्देश्य विवेचकों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों से सशक्त बनाना है। नए मोबाइल उपकरणों की मदद से घटनास्थल का डिजिटल दस्तावेजीकरण, साक्ष्यों का सुरक्षित संरक्षण और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ त्वरित समन्वय संभव (Digital Investigation) हो सकेगा। इससे अपराध अनुसंधान की कार्यकुशलता में सुधार आने की उम्मीद है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप सहित जिले के थाना और चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे।



