Development Gift : उपहारों की टोकरी लेकर बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे CM...देखें क्या है इसमें

Development Gift : उपहारों की टोकरी लेकर बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे CM…देखें क्या है इसमें

Development Gift: CM reached Baikunthpur assembly constituency with a basket of gifts...see what's in it

Development Gift

रायपुर/नवप्रदेश। Development Gift : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज बैकुण्ठपुर विश्राम गृह में बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 87 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया जिनमें 58 करोड़ 96 लाख रुपए लागत के 8 कार्यों का लोकार्पण तथा 28 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन के प्रमुख कार्य

खड़गवां के ग्राम गिद्धमुड़ी (Development Gift) में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य 28.16 लाख रुपए की लागत राशि से, बैकुण्ठपुर में नवीन आयुष पॉलिटेक्निक भवन निर्माण कार्य 255.00 लाख रुपए की लागत राशि से, बैकुण्ठपुर में जिला चिकित्सालय में हमर लैब की स्थापना एवं अधोसंरचना हेतु 25 लाख रुपए की लागत राशि, आमापारा में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य हेतु 28.51 लाख रुपए की लागत राशि से,

चिरमी से पेटमा मार्ग पर गेज नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुच मार्ग का निर्माण कार्य 764.83 लाख रुपए की लागत राशि से, एन एच 43 मुक्तिधाम के पास गेज नदी पर  उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण 313.75 लाख रुपए लागत राशि से, जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत पेजयल व्यवस्था हेतु 49 नग सोलर ड्यूल पंप की स्थापना 515.00  लाख रुपए लागत राशि से, सरडी शिवपुर तेंदुपारा पहुॅच मार्ग का निर्माण कार्य 279.00  लाख रुपए लागत  राशि से,

डोहड़ा से टेंगनी के 7 किमी मार्ग का निर्माण 276.28  लाख रुपए लागत राशि से,  ग्राम पंचायत खरवत में स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ठ हिंदी माध्यम विद्यालय का नव निर्माण एवं जीर्णाेद्धार 137.38 लाख रुपए की लागत  राशि के तथा प्रकाश व्यवस्था हेतु 50 नग सोलर हाई मास्ट स्थापना हेतु 202.00 लाख रुपए की लागत  राशि के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

लोकार्पण के प्रमुख कार्य

जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत पेजयल व्यवस्था हेतु 140 नग सोलर ड्यूल पंप की स्थापना 2141.00 लाख रुपए लागत राशि से, सौर सुजला योजनान्तर्गत 491 नग सोलर पंप की स्थापना 1365.00 लाख रुपए लागत राशि से, खाडा से एन.एच. रनई व्हाया अमहर-  चिरगुडा- तेन्दुआ  के 18.40 किमी सड़क का निमार्ण कार्य 1151.99 लाख रुपए लागत राशि से, नगर से सलका व्हाया गदबदी – डोडीबहरा- सारा 17.40 किमी का निमार्ण 609.39 लाख रुपए लागत राशि से,

ग्राम भण्डारपारा से (Development Gift) शंकरपुर मार्ग से लोटानपारा पहुॅच मार्ग लं. 03 किमी पुल-पुलियों  निमार्ण 287.85 लाख रुपए लागत राशि से, केनापारा एन. एच. से नरसिंहपुर-देवरी-भण्डारपारा तक 1.50 किमी मार्ग 241.54 लाख रुपए लागत राशि से, बैकुण्ठपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनसुख में स्टाफ क्वाटर निर्माण 62.00 लाख रुपए की लागत राशि से, बैकुण्ठपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना में 10 बिस्तरीय आइसोलेशन वार्ड निर्माण कार्य 37.28 लाख रुपए लागत राशि के कार्यों का लोकार्पण किया गया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *