छत्तीसगढ़राजनीति

Deputy CM Arun Interacted With Women : डिप्टी सीएम महतारी मन ले पुछिस, कतका पईसा मिलिस तो महिलाओं ने ऐसे दिया जवाब…

कांकेर लोकसभा के खिसोरा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आमसभा में महतरियों से मिला ऐसा रिस्पांस

रायपुर/कांकेर/नवप्रदेश। Deputy CM Arun Interacted With Women : कांकेर लोकसभा के खिसोरा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं स्थानीय महिलाओं ने भी डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत किया। जब आमसभा में डिप्टी सीएम महतारी मन ले पुछिस, कतका पईसा मिलिस तो महिलाओं ने BJP जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और उपमुख्यमंत्री जिंदाबाद का नैरा बुलंद कर दिया जवाब।

इस दौरान डिप्टी सीएम ने महिलाओं के साथ संवाद किया। उनसे महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी ली। गांव की महिलाओं ने खुशी जताते हुए बताया कि भाजपा ने पीएम मोदी की गारंटी को पूरा किया है। महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त 3 अप्रैल को मिल गया। जबकि कांग्रेस ने वादा करके भी नहीं दिया। इस बार फिर से भाजपा को चुनेंगे।

वहीं उपमुख्यमंत्री ने एक बुजुर्ग किसान से भी चर्चा की। किसान ने बताया कि धान खरीदी 3100 रुपए में की जा रही है। इससे गरीब किसानों का मान बढ़ा है। अंतर की राशि भी एकमुश्त दी गई। दो साल का बोनस भी दिया।

Related Articles

Back to top button