Dai-Didi Clinic Scheme : इस योजना से हुआ अभीतक एक लाख से अधिक महिलाओं का इलाज, गरीब महिलाओ और बच्चियों का होता निशुल्क इलाज

Dai-Didi Clinic Scheme : इस योजना से हुआ अभीतक एक लाख से अधिक महिलाओं का इलाज, गरीब महिलाओ और बच्चियों का होता निशुल्क इलाज

Dai-Didi Clinic Scheme,

रायपुर, नवप्रदेश। दाई-दीदी क्लिनिक योजना से गरीब महिलाओं को लाभ (Dai-Didi Clinic Scheme) मिल रहा है। रायपुर, बिलासपुर और भिलाई नगर निगम क्षेत्रों की महिलाओं और बच्चियों को निशुल्क इलाज मिला रहा है।

दाई-दीदी क्लिनिक की मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों की टीम (Dai-Didi Clinic Scheme) पहुंचती है।

गरीब स्लम क्षेत्र में रहने वाली मेहनत मजदूरी करने वाली महिलाएं कई कारणों से अपना इलाज नहीं करा पाती हैं। ऐसी महिलाओं का इलाज उनके घर के पास ही दाई-दीदी क्लिनिक द्वारा अब किया जा रहा है।

दाई-दीदी क्लिनिक योजना के तहत अब तक करीब एक हजार 405 कैम्प लगाएं गए, जहां पर एक लाख 4 हजार 485 से अधिक महिलाओं का इलाज (Dai-Didi Clinic Scheme) किया गया है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 18 हजार 781 महिलाओं का लैब टेस्ट किया गया और 98 हजार 890 महिलाओं को निःशुल्क दवाईयां दी गई।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *