देश

लड़कियों की फर्जी ID, वीडियो कॉल, ब्लैकमेलिंग और…; सरकारी वेबसाइट की हैकिंग का खुलासा…

-साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़
-आरोपियों के पास से आधार कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल, चेकबुक, पासपोर्ट, पासबुक, बाइक, स्कूटर समेत डेबिट कार्ड बरामद

धौलपुर (राजस्थान)। Cyber fraud: राजस्थान के धौलपुर में एक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के पास से आधार कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल, चेकबुक, पासपोर्ट, पासबुक, बाइक, स्कूटर समेत डेबिट कार्ड बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी लोगों को अपने अपहरण की झूठी बात कहकर उनके परिवारों से पैसे वसूलते थे। ये सभी आरोपी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और धौलपुर के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

धौलपुर शहर पुलिस उपाधीक्षक तपेंद्र मीना के अनुसार मनिया थाना प्रभारी देवेश कुमार को एक व्यक्ति से सूचना मिली कि शहर में एक ई-मित्र संचालक की दुकान पर कुछ लोग साइबर ठगी (Cyber fraud) की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही स्पेशल पुलिस और साइबर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने ई-मित्र संचालक की दुकान पर छापा मारा और मौके से सारी सामग्री जब्त कर ली।

पुलिस टीम ने 42 आधार कार्ड, लैपटॉप, आधा दर्जन मोबाइल, 12 चेक बुक, पासपोर्ट, सात बैंक पासबुक, 14 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, एक बाइक और एक स्कूटर जब्त किया। इसके साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने साइबर ठगी (Cyber fraud) गिरोह का भंडाफोड़ कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अपहरण की झूठी धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठता था। साथ ही पैसे दोगुना करने का झांसा देकर भी ठगी करते थे।

आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवाओं को फंसाते थे। वे वीडियो कॉलिंग के जरिए ब्लैकमेल करते थे, अश्लील फोटो एडिट करते थे, स्क्रीनशॉट और वीडियो रिकॉर्ड करते थे और ठगी करते थे। पुलिस ने बताया कि ये साइबर ठग (Cyber fraud) सरकारी वेबसाइटों को हैक करते थे और पेंशनभोगियों के खातों से पैसे निकालते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

Hemant Dhote

लेखक: हेमन्त धोटे छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय पत्रकार और प्रिंट मीडिया से जुड़े व्यक्ति हैं, जो मुख्य रूप से रायपुर से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक नव प्रदेश' (Nav Pradesh) में निरंतर वरिष्ठ प्रबंधन/प्रतिनिधि मंडल एवं रायपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और अखबार के विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। श्री हेमन्त धोटे ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) से (बी.जे.एम.सी और एम.ए.एम.सी) की पढ़ाई की है।

Related Articles

Back to top button