Congress CEC Meeting : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में खींचतान, बस्तर से कवासी, कांकेर से बैज हो सकते हैं उम्मीदवार

Congress CEC Meeting : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में खींचतान, बस्तर से कवासी, कांकेर से बैज हो सकते हैं उम्मीदवार

Congress CEC Meeting :

Congress CEC Meeting :

आपसी खींचतान के चलते बैठक में लटका मामला, अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस की उपसमिति करेगी 5 लोकसभा सीटों पर फैसला

रायपुर/नवप्रदेश। Congress CEC Meeting : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट मंगलवार शाम को जारी हुई। अब छत्तीसगढ़ की 5 बची सीटों पर नामों का ऐलान बाकी है। बताया जा रहा है कि उप समिति नामों पर फैसला करेगी। लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खींचतान मची है। खासकर बिलासपुर, बस्तर और कांकेर लोकसभा सीटों के लिए रायशुमारी के बाद भी बात नहीं बानी है।

जानकारी के मुताबिक बस्तर से कवासी, कांकेर से बैज और बिलासपुर से सिंहदेव उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव बिलासपुर से मजबूत दावेदार हो सकते हैं लेकिन वो इंट्रेस्टेड नहीं है। अगर सिंहदेव बिलासपुर से नहीं लड़ते तो उनकी जगह यादव को टिकट मिलने की चर्चा है। मोहन मरकाम के लिए खासी मशक्कत का समय है।

उप समिति में नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल जैसे अन्य नेता शामिल हैं। केंद्रीय नेताओं से चर्चा कर प्रदेश की बाकी बची सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं।

ये हैं CG की बकाया 5 सीटों के प्रबल दावेदार

लोकसभा सीट – संभावित प्रत्याशी
बस्तर- कवासी लखमा, हरीश लखमा, दीपक बैज,
बिलासपुर- विष्णु यादव, देवेंद्र यादव
कांकेर- दीपक बैज, बीरेश ठाकुर, मोहन मरकाम
सरगुजा- शशि सिंह, मधु सिंह
रायगढ़- जय माला सिंह, लालजीत सिंह, चक्रधर सिदार

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *