CM kept the promise : महिला समूहों का 12.77 करोड़ रूपए का ऋण किया माफ |

CM kept the promise : महिला समूहों का 12.77 करोड़ रूपए का ऋण किया माफ

CM kept the promise : Rs 12.77 crore loan for women groups waived off

CM kept the promise

MLA फूलोदेवी नेताम की पहल से ऋण बजट में 5 गुना वृद्धि

रायपुर/नवप्रदेश। CM kept the promise : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित तीजा-पोरा त्यौहार के कार्यक्रम के अवसर पर समूह की महिला-बहनों को दी बड़ी सौगात दी है।

मुख्यमंत्री ने सभी महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ करने की घोषणा की है ताकि वे पुन: ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियां आरम्भ कर सकें।

मुख्यमंत्री (CM kept the promise) ने इसके साथ ही महिला समूहों को प्रति वर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में भी 5 गुना वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने किसानों और मजदूरों के बाद अब महिलाओं के लिए न्याय की पहल करते हुए घोषणा पत्र का अपना एक और वादा पूरा कर दिया है।

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री (CM kept the promise) के नेतृत्व में नई सरकार के आने के बाद महिला समूहों की आर्थिक गतिविधियों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे लाखों महिलाओं की आय वृद्धि से आर्थिक स्वावलम्बन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अधिक से अधिक महिलाओं में आत्म निर्भरता की ललक बढ़ी है।

राज्यसभा सांसद वहीं विगत वर्षों में महिला समूहों द्वारा लिए गए ऋणों को कतिपय कारणों से न पटा पाने के करण लगभग एक लाख महिलाएं नया लोन पाने से अपात्र हो गयी हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि यदि पूर्व के कालातीत ऋणों को माफ कर दिया जाए तो उन्हें भी ऋण प्राप्त हो सकेगा तथा वे नए सिरे से आर्थिक कामकाज शुरू कर सकती हैं।

श्रीमती नेताम ने यह भी कहा कि वर्तमान में महिला बाल विकास के माध्यम से प्रति वर्ष महिला समूहों को दिए जाने वाले ऋण के बजट की राशि बहुत कम है जिसके कारण बहुत कम महिला समूहों को आर्थिक लाभ मिल रहा है।

अनुरोध है प्रति वर्ष महिला समूहों को दिए जाने वाली ऋण राशि का बजट दो गुना कर दिया जाए ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को आय वृद्धि का अवसर मिल सके। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के अनुरोध पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह की महिला बहनों को यह सौगात दी है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *