छत्तीसगढ़

CM in Rajim : सीएम आज राजिम क्षेत्र में जनता की समस्याओं से सीधे होंगे रूबरू

रायपुर/नवप्रदेश। CM in Rajim : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 5 दिसंबर को गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा क्षेत्र में जनता से मिलेंगे। इस दौरान वे योजनाओं के जमीनी हकीकत की पड़ताल करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे।

गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम (CM in Rajim) में आम जनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है। सोमवार को मुख्यमंत्री कुम्हारी मिनी स्टेडियम से हेलीकॉप्टर से गरियाबंद जिले की विधानसभा राजिम के विकासखण्ड छुरा के मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां 12 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे वे फिंगेश्वर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे वे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Back to top button