CM Bhagwant Mann Action : रिश्वतखोरी पर सीएम का बड़ा एक्शन, इस मंत्री को किया बर्खास्त

CM Bhagwant Mann Action : रिश्वतखोरी पर सीएम का बड़ा एक्शन, इस मंत्री को किया बर्खास्त

CM Bhagwant Mann Action,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान (CM Bhagwant Mann Action) ने कैबिनेट मंत्री रहे विजय सिंगला को करप्शन में शामिल होने के कारण होने बर्खास्त कर दिया है। जिसके बाद उन्हे मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगे थे कि वे ठेके का 1 प्रतिशत देने की मांग करते हैं। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री (CM Bhagwant Mann Action) से की गई और उन पर ये कड़ा एक्शन हो गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann Action) ने विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बाहर करने का ऐलान करते हुए साफ कहा कि हम एक परसेंट भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाई है। उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है।

सीएम मान ने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल जैसे भारत माता के बेटे और भगवंत मान जैसे सिपाही हैं, भ्रष्टाचार के खिलाफ महायुद्ध जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने प्रण किया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेकेंगे. पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब उनके सिपाही हैं.

एक परसेंट भ्रष्टाचार के लिए भी यहां कोई जगह नहीं है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के अपने ही मंत्री को बर्खास्त करने के इस कदम को भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य नेताओं और अधिकारियों के लिए भी कड़ा संदेश के रूप में देखा जा रहा है

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *