Chhattisgarh Winter Indepth: रायपुर में 4 साल पहले वाली ठंड, इस दिन से...

Chhattisgarh Winter Indepth: रायपुर में 4 साल पहले वाली ठंड, इस दिन से…

chhattisgarh winter 2020-2021, winter in raipur, navpradesh,

chhattisgarh winter 2020-21

Chhattisgarh Winter 2020-2021 : इस बार की जनवरी माह की ठंड ने वर्ष 2017 की ठंड की यादें ताजा कर दी हैं

रायपुर/नवप्रदेश। Chhattisgarh Winter 2020-2021 : छत्तीसढ़ में गुरुवार की रात से शुक्रवार तक अलग-अलग इलाकों में हुई बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया है। राजधानी रायपुर की बात करें तो इस बार की जनवरी माह की ठंड ने वर्ष 2017 की ठंड की यादें ताजा कर दी हैं।

पिछले 10 साल के ठंड के आंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर में मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के बाद इस तरह की ठंड वर्ष 2017 के बाद पहली बार पड़ रही है। 2017 के पहले के वर्षों में भी रायपुर में ऐसा ट्रेंड देखने को मिला था, लेकिन 17 के बाद अब सीधे 21 में इस ट्रेंड का दीदार हो रहा है।

वहीं मौसम केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि सोमवार 1 फरवरी को प्रदेश (Chhattisgarh Winter 2020-2021) में न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकती है या फिर पारा 2 फरवरी तक पारा जस का तस बना रह सकता है। इसमें माइनस 1 या प्लस का 1 अंतर देखा जा सकता है, जो अहम नहीं माना जाता।

2017 से 2021 की तुलना इसलिए :

वर्ष 2017 में रायपुर में मकर संक्रांति के बाद यानी 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियज दर्ज किया गया था। इस साल भी ऐसी ही स्थिति है। जबकि इस साल मकर संक्रांति के बाद 31 जनवरी को रायपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल जनवरी माह के सबसे ठंड दिन की बात करें तो यह 12 तारीख है, जब सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राहत के आसार 3 फरवी से :

प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गुरुवार रात से शुरू हुई तथा शुक्रवार की दोपहर तक बारिश ने लोगों को फिर से अलाव का सहारा लेने को मजबूर कर दिया है। लोग बेवजह घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक चंद्रा के मुताबिक मौसम के इस मिजाज से अब 3 फरवरी के बाद ही राहत मिलने के आसर है। बकौल चंद्रा 3 फरवरी से प्रदेश में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। 5 फरवरी तक पारा 6-7 डिग्री तक ऊपर जा सकता है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *