जॉब्स

Chhattisgarh Job Fair : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, एक ही दिन में 338 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने (Chhattisgarh Job Fair) आई है। निजी कंपनियां बड़ी संख्या में भर्ती करने जा रही हैं, जिसके लिए जिला स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में अलग अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

रोजगार मेले को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

8 जुलाई को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला Chhattisgarh Job Fair

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 8 जुलाई को शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार, रायपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जहां निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भर्ती प्रक्रिया पूरी करेंगी।

338 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में स्क्वेयर बिजनेस सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड, टक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड, डब्ल्यूआईओ एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और यूनीक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सहित कई कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों की ओर से 338 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

10वीं से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मौका

भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, बीबीए और कंप्यूटर डिप्लोमा सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी आवेदन कर (Chhattisgarh Job Fair) सकते हैं। पदों के अनुसार आवश्यक योग्यता निर्धारित की गई है।

साथ लेकर जाएं ये जरूरी दस्तावेज

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लेकर पहुंचना होगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य रहेगा।

निःशुल्क रहेगा रोजगार मेला

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया (Chhattisgarh Job Fair) जाएगा। रिक्त पदों, वेतनमान, कार्यस्थल और आवश्यक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी रोजगार विभाग की वेबसाइट या जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button