Anshula Kapoor Wedding : अंशुला कपूर ने रचाई शादी, सात फेरे लेकर शुरू की नई जिंदगी, दुल्हन के अंदाज ने जीता दिल
कपूर परिवार में खुशियों का माहौल है। लंबे समय से जिस खास पल का इंतजार (Anshula Kapoor Wedding) किया जा रहा था, वह आखिरकार आ गया। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में अंशुला कपूर ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर ली। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
शादी समारोह को निजी रखा गया था, लेकिन जैसे ही दूल्हा दुल्हन की पहली तस्वीरें सामने आईं, फैंस उनकी सादगी और खूबसूरत अंदाज की तारीफ करने लगे। खासकर अंशुला का ब्राइडल लुक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
रोहन ठक्कर संग लिए सात फेरे Anshula Kapoor Wedding
अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंशुला कपूर ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में रोहन ठक्कर के साथ पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से शादी की। सोमवार रात दोनों ने अपनी शादी की पहली आधिकारिक तस्वीरें साझा कीं, जिनमें परिवार और करीबी दोस्त इस खास मौके का हिस्सा बने दिखाई दिए।
गुलाबी लहंगे में छाईं अंशुला
अंशुला ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह गुलाबी रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। वहीं रोहन ठक्कर शेरवानी में दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि शादी से पहले अर्जुन कपूर ने पैपराजी से समारोह की निजता बनाए रखने की अपील की थी। चर्चा है कि दोनों का रिसेप्शन मंगलवार को आयोजित किया जा सकता है, जिसमें फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी।
भावुक पोस्ट ने जीता दिल
शादी की तस्वीरों के साथ अंशुला ने रोहन के लिए एक भावुक संदेश (Anshula Kapoor Wedding) भी लिखा। उन्होंने अपने रिश्ते को जीवन का सबसे आसान और सबसे खूबसूरत फैसला बताते हुए लिखा कि हर मोड़ और हर परिस्थिति में उनका साथ हमेशा रोहन के साथ ही जुड़ा रहा। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खुशी और जाह्नवी ने निभाईं शादी की रस्में
शादी की तस्वीरों में खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर अपनी बहन के साथ हर रस्म में शामिल नजर आईं। दोनों पूरे समारोह के दौरान अंशुला के साथ रहीं। एक तस्वीर में अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी की तस्वीर के साथ दिखाई दिए, जिसने लोगों का विशेष ध्यान खींचा।
कौन हैं रोहन ठक्कर
रोहन ठक्कर पेशे से स्क्रीनराइटर हैं और धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ काम कर (Anshula Kapoor Wedding) रहे हैं। वह द नोवलिस्ट और नेवर टू लेट जैसी शॉर्ट फिल्मों की पटकथा लिख चुके हैं। अंशुला और रोहन की मुलाकात वर्ष 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने 2025 में सगाई की और अब विवाह बंधन में बंध गए।



