छत्तीसगढ़

CG Railway : रायपुर को मिली 175 करोड़ की बड़ी सौगात, 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए बनेगी नई सुविधा

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात देते हुए रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (Electric Locomotive) के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधा (Loco Homing Facility) विकसित करने की 175 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय (Railway Ministry) के अनुसार यह परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्थित हाई हॉर्स पावर (एचएचपी) डीजल शेड में विकसित की जाएगी, जिससे लोकोमोटिव रखरखाव व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

रायपुर डिपो की क्षमता में होगा बड़ा विस्तार CG Railway

रेल मंत्रालय के मुताबिक परियोजना के तहत रायपुर डिपो में 250 थ्री-फेज इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधा तैयार की जाएगी। इससे मौजूदा बुनियादी ढांचे का बेहतर उपयोग हो सकेगा और भविष्य में बढ़ती जरूरतों के अनुसार तकनीकी विस्तार के लिए भी पर्याप्त क्षमता उपलब्ध होगी।

रखरखाव और परिचालन होगा अधिक बेहतर

होमिंग सुविधा (Loco Homing Facility) किसी लोकोमोटिव के लिए निर्धारित रखरखाव केंद्र होती है, जहां उसकी नियमित सर्विसिंग, सुरक्षा जांच, मरम्मत और तकनीकी देखभाल की जाती है। रेलवे का मानना है कि इस परियोजना से इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के सुरक्षित और कुशल संचालन के साथ मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के परिचालन को भी मजबूती मिलेगी।

इलेक्ट्रिक नेटवर्क विस्तार को मिलेगा बल

रेल मंत्रालय ने बताया कि भारतीय रेलवे लगातार अपने इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव नेटवर्क (Electric Locomotive Network) का विस्तार कर रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रखरखाव संबंधी अधोसंरचना को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि बढ़ते रेल परिचालन की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।

Related Articles

Back to top button