छत्तीसगढ़प्रशासनिक

CG IPS Transfer : 24 IPS अफसरों का तबादला, 12 जिलों के एसपी बदले, राजनांदगांव रेंज को मिला नया आईजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार (CG Government) ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों (CG IPS Transfer) का तबादला कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP Transfer) की नई पदस्थापना की गई है। लंबे समय बाद हुए इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

अजय यादव बने राजनांदगांव रेंज के नए आईजी CG IPS Transfer

जारी आदेश के अनुसार नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज आईजी (Rajnandgaon Range IG) बनाया गया है। वहीं राजनांदगांव रेंज के आईजी बालाजी राव सोमावर और बस्तर आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

12 जिलों को मिले नए एसपी

आईपीएस तबादला (CG IPS Transfer) के तहत चंद्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा, हरीश राठौर को कोरिया, भावना पांडेय को धमतरी, राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा, उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर और मयंक गुर्जर को सुकमा जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इन जिलों के एसपी भी बदले

इसके अलावा संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर, किरण गंगाराम चव्हाण को बालोद, योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर, जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम और सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नया एसपी बनाया गया है। आदेश के साथ ही सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button