स्वास्थ्य

AC Temperature : बारिश के मौसम में कितने तापमान पर चलाना चाहिए एसी, रातभर चलाने से बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

मानसून की बारिश जहां गर्मी से राहत देती है, वहीं बढ़ी हुई उमस लोगों की परेशानी भी बढ़ा (AC Temperature) देती है। ऐसे में कई लोग चिपचिपाहट से बचने के लिए पूरी रात एसी चलाकर सोना पसंद करते हैं। इससे कुछ समय के लिए आराम तो मिलता है, लेकिन अगर एसी का इस्तेमाल सही तरीके से न किया जाए तो सेहत पर इसका असर भी पड़ सकता है।

डॉक्टरों का कहना है कि बारिश के मौसम में एसी का सही तापमान और सीमित समय तक उपयोग करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। बहुत कम तापमान पर पूरी रात एसी चलाने से शरीर पर कई तरह के दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं।

मानसून में कितना तापमान रखना सही AC Temperature

विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के मौसम में हवा में नमी अधिक रहती है, इसलिए कमरे को ठंडा होने में ज्यादा समय नहीं लगता। ऐसे में एसी को 25 से 26 डिग्री तापमान पर 2 से 3 घंटे तक चलाना बेहतर माना जाता है। यदि रात में एसी चलाकर सो रहे हैं तो टाइमर का इस्तेमाल करें। इससे कमरे की अतिरिक्त नमी कम हो जाएगी और बाद में पंखे की हवा भी आरामदायक महसूस होगी।

रातभर एसी चलाने से क्या हो सकता है

पूरी रात एसी में सोने से कमरे की हवा ज्यादा शुष्क हो सकती है। इससे नाक और गले में सूखापन या जलन महसूस हो सकती है। कुछ लोगों में वायरल संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। अगर एसी के फिल्टर साफ नहीं हैं तो उनमें जमा धूल, फफूंद और बैक्टीरिया एलर्जी की वजह बन सकते हैं। इससे छींक आना, नाक बंद होना, आंखों में खुजली और खांसी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

अस्थमा और सांस के मरीज रखें विशेष सावधानी

जिन लोगों को अस्थमा या फेफड़ों से जुड़ी पुरानी बीमारी है, उनके लिए बहुत ठंडी हवा परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे लोगों में घरघराहट, सांस फूलना और लगातार खांसी की शिकायत हो सकती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ऐसे मरीज एसी का तापमान बहुत कम न रखें और समय समय पर कमरे में ताजी हवा का भी इंतजाम करें।

त्वचा और आंखों पर भी पड़ सकता है असर

लंबे समय तक एसी वाले कमरे में रहने से हवा में नमी कम (AC Temperature) हो जाती है। इससे आंखों में सूखापन, त्वचा में रूखापन और होंठ फटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर एसी की नियमित सफाई नहीं होती तो उसमें फफूंद पनप सकती है, जिससे साइनस और एलर्जी की समस्या भी बढ़ सकती है।

मांसपेशियों में जकड़न और सिरदर्द की शिकायत

पूरी रात ठंडी हवा में सोने से कुछ लोगों को मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न महसूस हो सकती है। जिन लोगों को गठिया या मांसपेशियों से जुड़ी समस्या है, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन न होने पर लंबे समय तक एसी में रहने से सिरदर्द, भारीपन और थकान भी महसूस हो सकती है।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि एसी का इस्तेमाल संतुलित तरीके से करें, नियमित रूप से उसके फिल्टर साफ रखें और बहुत कम तापमान पर पूरी रात एसी चलाने (AC Temperature) से बचें। यदि पहले से सांस, एलर्जी या किसी अन्य बीमारी की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही एसी का उपयोग करें।

Related Articles

Back to top button