CG Cabinet Meeting : 8 जुलाई को होगी साय सरकार की कैबिनेट बैठक, मंत्रालय में कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक की तारीख तय (CG Cabinet Meeting) हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले लिए जा सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
सरकार की इस बैठक पर प्रदेशभर की नजर रहेगी, क्योंकि इसमें विकास कार्यों, नई योजनाओं और नीतिगत प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
8 जुलाई को होगी मंत्रिपरिषद की बैठक CG Cabinet Meeting
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार, 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में होगी।
कई अहम प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा
कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों के अलावा प्रशासनिक और विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना (CG Cabinet Meeting) है। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी कैबिनेट के बाद आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।



