CG Breaking News : कांग्रेस विधायक पर हमलावर ने किया चाकू से हमला, छन्नी साहू घायल, आरोपी गिरफ्तार

CG Breaking News : कांग्रेस विधायक पर हमलावर ने किया चाकू से हमला, छन्नी साहू घायल, आरोपी गिरफ्तार

CG Breaking News :

CG Breaking News :

राजनादगांव/नवप्रदेश। CG Breaking News : प्रदेश में सनसनी फैला देने वाली खबर आ रही है। अभी अभी आई इस बड़ी खबर में खुज्जी से कांग्रेस की महिला विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है। इस पूरी घटना तब सामने आई जब वह एक कार्यक्रम में शामिल होने जोंधरा गाँव पहुंची हुई थी।

युवक नशे का आदी है वह लगभग दिन भर नशे में ही रहता है आरोपी को डोंगरगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है अभी तक इस मामले में विधायक के साइड से किसी भी प्रकार की कोई कंप्लेंट थाने में दर्ज नहीं की गई है।

इस हमले में विधायक के हाथ में चोट आई है। हमलावर को फ़ौरन ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की तस्दीक पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक रेंज ने भी की है।

समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस विधायक का उपचार चल रहा था। बताते हैं कि हमलावार ने तब मौका देखकर हमला किया जब भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी विधायक छन्नी साहू।

नशे में धुत युवक ने ये हमला किया है. इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोधारा गांव गई हुई थी।

जहां युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपी का नाम खिलेश्वर स्वर्गीय तिलेश्वर बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त युवक पहले अंडे का ठेला लगाता था उसके बाद रोजी मजदूरी करने के लिए मुंबई चला गया था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *