फोर्स ऐकडमी के खिलाडिय़ों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री अकबर, बढ़ाया खिलाडिय़ों का मनोबल 

फोर्स ऐकडमी के खिलाडिय़ों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री अकबर, बढ़ाया खिलाडिय़ों का मनोबल 

  • कैबिनेट मंत्री ने खिलाडिय़ों के मांग पर ट्रैक शूट और खेल सामाग्री की घोषणा की 

कवर्धा। राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास,पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर का फोर्स एकेडमी के खिलाडिय़ों ने एक साथ ताली बजाकर अभूतपूर्व स्वागत किया। मंत्री श्री अकबर ने जगदंबा पैलेस में फोर्स एकेडमी के खिलाडिय़ों के साथ भेंट मुलाकात कर सीधा संवाद किया और खिलाडिय़ों की मांगों को सुनी।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने खिलाडिय़ों की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी मांगो को पूरा किया। मंत्री श्री अकबर ने खिलाडियों की मांग और खेल सुविधाओं का विस्तार करते हुए सभी खिलाडिय़ों को ट्रेक शूट और खेल सामग्री की घोषणा की। फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ी ने इस घोषणा के लिए मंत्री श्री अकबर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने फोर्स ऐकडमी के खिलाडिय़ों बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि खुब लगन के साथ मेहनत करें और आगे सफलता प्राप्त करें। यहां बताया गया कि पुलिस विभाग सुरक्षा के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, उनमें से एक फोर्स एकेडमी भी है। फोर्स एकेडमी में 500 से अधिक जिले के युवक-युवतियों को छत्तीसगढ़ पुलिस बल, सीएफ, सीआरपीएफ, आर्मी, समेत विभिन्न भर्ती के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने इससे पहले भी फोर्स ऐकडमी के खिलाडिय़ों से मिलने आउटडोर स्टेडियम भी जा चुके है। जिले में खेल गतिविधियां को बढ़ावा देने और खेल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने फोर्स ऐकडमी के खिलाडिय़ों की मांग पर 3 लाख रूपए की लागत से खेल सामाग्री (हाई जंप गद्दा) प्रदान कर चुके है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *