देश

Burnt Girl : पुलिस बूथ से महज 50 मीटर की दूरी पर लड़की को जिंदा जलाया

गाजियाबाद/नवप्रदेश। Burnt Girl : जी हां पुलिस बूथ से महज 50 मीटर की दूरी पर एक युवती को जिंदा जला दिया गया है। पुलिस जब तक पहुंची युवती 100 फीसदी जल चुकी थी। दिल दहला देने वाली यह घटना गाजियाबाद के कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार रात की है। पुलिस युवती को अस्पताल लेकर पहुंची तो चिकित्सक ने मृत बताया।

हत्या कहीं और करके शव को अन्यंत्र फेंका

दरअसल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पार्क (Burnt Girl) के पास से लोग गुजर रहे थे तभी युवती को पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस पहुंची तब तक पूरी तरह जल चुकी थी, यहां तक कि उसका चेहरा, उसके कपड़े का एक हिस्सा तक नहीं बचा था। इससे पुलिस ने अंदाजा लगाया कि लड़की को जलाने वालों की मंशा युवती का शिनाख्त नहीं हो सके। इसी के तहत चेहरा भी पूरी तरह से जला दिया गया। युवती की उम्र करीब 25 साल की होगी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। 

पुलिस का कहना है कि उसे पेट्रोल जैसे किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है और पेड़ के पास फेंका गया। आसपास जलाए जाने के निशान नहीं मिले हैं। इस आधार पर लग रहा है कि उसका शव किसी वाहन में रखकर लाया गया। 

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों में रात नौ बजे से साढ़े दस बजे तक की फुटेज चेक कर रही है। आसपास के लोगों से भी देर रात तक पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस के बाद फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। आसपास देखा कि कहीं युवती को किसी बोरे या बैग में रखकर न लाया गया हो, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। फील्ड यूनिट ने मौके के फोटो खींचे। वहां महिला के जले हुए कपड़ों के हिस्से मिले। इनके नमूने लिए गए।

लापता महिलाओं की डिटेल निकलवाई

पुलिस अधिकारियों ने रात में ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र की लापता महिलाओं की डिटेल निकलवाएं। लोनी, मसूरी, सिहानी गेट में बात की गई। यहां से महिला लापता बताई गई हैं। पुलिस 25 से 30 साल की लापता महिलाओं के बारे में जानकारी कर रही है।

कविनगर के सीओ अवनीश कुमार ने बताया कि, महिला का शव (Burnt Girl) है। लग रहा है कि इसे कहीं और से लाया गया है। पूरे जिले में अलर्ट किया गया है। लापता महिलाओं के बारे में जानकारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button