Bride Refused To Marry : वरमाला के बाद दोस्तों संग जाम छलकाने लगा दूल्हा,  दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार

Bride Refused To Marry : वरमाला के बाद दोस्तों संग जाम छलकाने लगा दूल्हा,  दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार

नैनीताल, नवप्रदेश। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। हर रोज गांव और शहर के गली-चौराहों पर बारातों का शोर सुनाई दे रहा है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी रविवार को एक शादी कार्यक्रम आयोजित हुआ था।

शादी चल रही (Bride Refused To Marry) थी। डीजे की धुनों पर बाराती नाच रहे थे और दुल्हन पक्ष के लोगों बारात का स्वागत भी किया। लेकिन कुछ देर बाद ही सारी खुशियां काफूर हो गईं, क्योंकि अब शादी के लिए दुल्हन ने मना कर दिया था।

अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिरकार जब सब कुछ ठीक ही चल रहा था, तो फिर दुल्हन ने शादी की रस्में पूरी करने से मना क्यों कर दिया? दरअसल, सब कुछ समय के अनुसार और लग्न के अनुसार चल रहा था।

लेकिन दूल्हे की एक गलती की वजह से पूरा शुभ कार्य में विघ्न पड़ (Bride Refused To Marry) गया। वह भी ऐसा विघ्न कि दुल्हन काफी मान-मनौव्वल के बाद भी ब्याह की रस्में पूरी करने के लिए तैयार नहीं हुई।

यह पूरा वाकया उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर का है, जो अब सुर्खियों में बना हुआ है। क्योंकि अभी कुछ दिन पहले ही एक दुल्हन ने पसंद का लहंगा न लाने के कारण शादी तोड़ दी थी। अब लगातार जब इस तरह से शादियां टूट रही हैं, तो फिर चर्चा का विषय बनना तो लाजमी (Bride Refused To Marry) है।

पता चला कि हल्द्वानी के एक बैंक्वेट हॉल  में हुई इस शादी में बैंड-बाजा और बारात तक तो सब कुछ ठीक था। लेकिन उसके बाद दोस्तों ने दूल्हे को भी शराब का जाम ऑफर कर दिया। बस देखते ही देखते जाम पर जाम छलकते रहे और फिर दूल्हे ने इतने शराब पी ली कि पूरी बारात में वह चर्चा का विषय बन गया।

यह पूरी बात जब दुल्हन के पास पहुंची। दुल्हन पक्ष के लोग बहुत ज्यादा परेशान हुए और बहुत ज्यादा आगबबूला हो गए, क्योंकि सैकड़ों लोगों के बीच में जब दूल्हा शराब पीकर हंगामा करे तो फिर पारा तो चढ़ना लाजिमी ही था।

मामले ने इतना तूल पकड़ लिया था कि दुल्हन पक्ष और दूल्हे पक्ष के लोग आपस में ही बहुत हंगामा करने लगे। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद यह पूरा मामला शांत किया गया।

दोनों पक्ष के कुछ लोगों के द्वारा बीच बचाव करते हुए इस शादी की रस्म को पूरा करने की बात की गई। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दुल्हन ने शादी से साफ-साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों को बारात को बिना दुल्हन वापस ले जाना पड़ा।

वहीं, स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई भी लिखित शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। ऐसी मौखिक सूचना पुलिस को मिली थी।

हालांकि, आपसी समझौते के बाद शायद इस मामले पर कोई पुलिस की लिखा पढ़ी नहीं होगी, क्योंकि दोनों ही पक्ष के अपने-अपने तर्क हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस और स्थानीय लोग ज्यादा कुछ भी बोलने के लिए तैयार तो नहीं हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *