BJP's Counterattack On Congress : कहा कांग्रेस को बीजेपी का किसानों, गरीबों का कल्याण बर्दाश्त नहीं

BJP’s Counterattack On Congress : कहा कांग्रेस को बीजेपी का किसानों, गरीबों का कल्याण बर्दाश्त नहीं

BJP's Counterattack On Congress :

BJP's Counterattack On Congress :

भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने बोनस की राशि को लेकर कांग्रेस के बयान पर कहा; कांग्रेस का प्रचार तंत्र पहले अपनी पार्टी की दुर्दशा देख ले

रायपुर/नवप्रदेश। BJP’s Counterattack On Congress : संजय श्रीवास्तव ने बोनस की राशि को लेकर कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- कांग्रेस को बीजेपी का किसानों, गरीबों का कल्याण बर्दाश्त नहीं। बीजेपी ने तंज कस्ते हुए कहा, भाजपा ने 18 लाख आवासहीन परिवारों के लिए आवास मंजूर कर बजट का इंतजाम किया।

अटलजी की जयंती पर किसानों को दो साल का बकाया बोनस दे दिया गया तो इसमें भी कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। मोदी जी की गारंटी के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रहे हैं तो इसमें भी कांग्रेस को कष्ट यह है कि लोकसभा चुनाव में वह शून्य में गोते लगाने वाली है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों को उनका हक दिया है। कांग्रेस ने किसानों को धोखा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि हर किसी के साथ फर्जीवाड़ा करना कांग्रेस की संस्कृति है। फर्जीवाड़े के अलावा कांग्रेस ने 5 साल में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि हार के बाद कांग्रेस जनता का अपमान करती है।

अब जनता की सरकार को ईवीएम की सरकार बताते कांग्रेस को लज्जा आनी चाहिए। सत्ता में रहते हुए जनता को लूटा, जनता का अपमान किया। जनता का उत्पीड़न किया। जनता ने कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ कर फेंक दिया तो अब जनादेश का अपमान करने पर उतर आए। कांग्रेस की यही रीति नीति है। कांग्रेस को सच स्वीकार करना चाहिए कि जनता ने उसे उसके कर्मों का फल दिया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस संचार प्रमुख से कहा है कि वे यह ध्यान रखें कि सूरज छूने की कोशिश में पंछी के पर जल जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें देख लेना चाहिए कि कांग्रेस में भरोसे का एक भी नेता नहीं है। हम मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में 400 सीटें और छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटें जीत रहे हैं। कांग्रेस का प्रचार तंत्र पहले अपनी पार्टी की दुर्दशा देख ले।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *