BJP Jail Bharo Andolan : बृजमोहन मोहन अग्रवाल सहित 2000 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद भाजपाइयों ने फूंका पूतला, झूमा-झटकी में दो महिला कार्यकर्ता हुईं बेहोश

BJP Jail Bharo Andolan : बृजमोहन मोहन अग्रवाल सहित 2000 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद भाजपाइयों ने फूंका पूतला, झूमा-झटकी में दो महिला कार्यकर्ता हुईं बेहोश

BJP Jail Bharo Andolan,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ में जेल भरो आंदोलन (BJP Jail Bharo Andolan ) जारी है। हजारों की संख्या में भाजपाई सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। वहीं भाजपाई इतने उग्र हो गए कि पुलिस भी काबू नहीं कर पाई। जिसके बाद पूर्व मंत्री बृज मोहन अग्रवाल सहित करीब 2000 भाजपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर में गिरफ्तारी के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को विरोध (BJP Jail Bharo Andolan) जारी है। कार्यकर्ताओं ने जेल के बाहर पुतला जलाया है। वहीं राजधानी में ही प्रदर्शन (BJP Jail Bharo Andolan) की ड्रोन कैमरे से निगरानी जारी है। वहीं जिन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। वह जेल के अंदर ही हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं।

वहीं बात करें जांजगीर की तो भाजपाई पुलिस के हाथ नहीं आ रहे और कलेक्ट्रेड के सामने लगे बैरीकेड्स को भाजपाइयों तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने भाजपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छत्तीकसगढ़ के कई शहरों में भाजपाइयों का प्रदर्शन जारी है।

रायगढ़ में गांधी पुतला चौक स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से कलेक्ट्रेट के लिए बढ़े तो कंट्रोल रूम के पास बैरिकेड की दो स्तर पर रास्ता रोका गया था। हालांकि कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगो। इस दौरान दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस बीच दो महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गईं। उन्हें पुलिसकर्मी प्राथमिक उपचार के लिए लेकर गए। बाकी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें बस में भरकर कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए अस्थाई जेल ले जाया गया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *