छत्तीसगढ़

Bilaspur To Delhi Direct Flight : बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा अब और भी आसान, 3 मई से शुरू हो रही है सीधी शाम की विमान सेवा

न्यायधानी बिलासपुर के हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने (Bilaspur To Delhi Direct Flight) आई है। आने वाला 3 मई का दिन बिलासपुर एयरपोर्ट के इतिहास में बेहद खास होने जा रहा है क्योंकि इस दिन से एलायंस एयर द्वारा दिल्ली के लिए सीधी शाम की उड़ान सेवा शुरू की जा रही है।

लंबे समय से सीधी कनेक्टिविटी की मांग कर रहे शहरवासियों और व्यापारियों के लिए यह सेवा किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। अब यात्री दिन भर के कामकाज निपटाकर शाम को सीधे देश की राजधानी के लिए उड़ान भर सकेंगे।

विमान का शेड्यूल और संचालन का समय (Bilaspur To Delhi Direct Flight)

शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली से आने वाला विमान शाम 6:20 बजे बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। इसके बाद यही विमान शाम 6:45 बजे बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगा। रात 9:25 बजे यात्री सीधे दिल्ली पहुंच जाएंगे।

फिलहाल यह सेवा सप्ताह में एक दिन यानी प्रत्येक रविवार को संचालित की जाएगी। हालांकि एयरलाइंस प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों के रिस्पॉन्स और मांग को देखते हुए भविष्य में इसके फेरे बढ़ाकर सप्ताह में दो दिन किए जा सकते हैं।

शाम की उड़ान से खत्म होगी ‘लोड पेनल्टी’ की समस्या

शाम के समय विमान सेवा शुरू करने के पीछे एक बड़ा तकनीकी कारण (Bilaspur To Delhi Direct Flight) भी है। दरअसल दोपहर के समय अत्यधिक गर्मी और उच्च तापमान की वजह से रनवे पर विमानों को ‘लोड पेनल्टी’ का सामना करना पड़ता था जिससे विमान अपनी पूरी क्षमता के साथ उड़ान नहीं भर पाते थे।

अब शाम को तापमान कम रहने के कारण विमान अपनी फुल सिटिंग कैपेसिटी के साथ उड़ान भर सकेंगे। इससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगी और यात्रा का अनुभव भी सुखद होगा।

व्यापार और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

बिलासपुर से दिल्ली की सीधी हवाई कनेक्टिविटी न केवल समय की बचत करेगी बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास के द्वार भी खोलेगी। दिल्ली जैसे महानगर से सीधा जुड़ाव होने के कारण यहां निवेश पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी (Bilaspur To Delhi Direct Flight) आएगी।

खासतौर पर शासकीय और निजी क्षेत्र के काम से अक्सर दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए यह शेड्यूल काफी राहत भरा साबित होगा। इस नई सेवा से बिलासपुर अब देश के प्रमुख हवाई नक्शे पर और मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा।

Related Articles

Back to top button