Big Breaking : भिलाई नगर निगम में आए चौकाने वाले रुझान, निर्दलीयों ने बढ़ाई चिंता, जानिए कारण….

Big Breaking : भिलाई नगर निगम में आए चौकाने वाले रुझान, निर्दलीयों ने बढ़ाई चिंता, जानिए कारण….

Breaking news Navpradesh

भिलाई/नवप्रदेश। Bhilai Counting : छत्तीसगढ़ में हुए निकाय चुनाव में सबसे बड़ा निगम क्षेत्र भिलाई नगर निगम का है। भिलाई नगर निगम में 70 वार्ड हैं। इन 70 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखी जा रही है। भाजपा रुझान के अनुसार महज तीन सीट दूर है इसलिए कांग्रेस को चिंता भी होना लाजमी है।

दोपहर 1:30 बजे तक मिले रुझान के अनुसार भिलाई नगर निगम ( Bhilai Counting ) में 70 वार्डों में से कांग्रेस 30 पर, बीजेपी 27 पर और अन्य (निर्दलीय) 13 पर बढ़त बनाये हुए हैं।

इधर भिलाई नगर निगम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृहनगर है। इसके बाद भी बीजेपी की बढ़त ने कांग्रेस को चौंका दिया है। वही निर्दलीयों ने बढ़त बनाकर स्थानीय सत्ता की चाबी अपने हाथ लेने सबूत दे दिया है। हालांकि अभी तक नतीजे घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस में निर्दलीयों की बढ़त को लेकर गहमागहमी बढ़ चुकी है। निर्दलीय प्रत्याशियों ( Bhilai Counting )में कुछ कांग्रेस के हैं तो वहीं कुछ भाजपा के बागी भी हैं। ऐसे में यही हल रहा तो निर्दलीय बड़ी भूमिका स्थानीय सत्ता बनाने में निभा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि भिलाई नगर निगम की मतगणना सुबह 9 बजे शुरू नहीं हो पाई थी। प्रत्याशियों और प्रशासन में हुए विवाद के कारण मतगणना देर से शुरू हुई। हालांकि प्रशासन ने मामले को सुलझा लिया था, यही कारण है कि रुझान भी देर से मिलने शुरू हुए।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed