Big Breaking Killing : रायपुर से बड़ी खबर…रिसेप्शन के दिन दूल्हे ने दुल्हन को चाकू से गोदकर मार डाला और फिर उसी चाकू से खुद को मारा |

Big Breaking Killing : रायपुर से बड़ी खबर…रिसेप्शन के दिन दूल्हे ने दुल्हन को चाकू से गोदकर मार डाला और फिर उसी चाकू से खुद को मारा

Big Breaking Killing: Big news from Raipur… On the day of reception, the groom stabbed the bride with a knife and then killed himself with the same knife.

Big Breaking Killing

रायपुर/नवप्रदेश। Big Breaking Killing : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर दूल्हे ने दुल्हन को पहले चाकू से गोदकर मार डाला और फिर उसी चाकू से खुद को मारा भी उतारा मौत के घाट। मृतकों का बीते कल रिशेप्शन था। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बानो के साथ शादी हुई थी। आज शाम दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों के सदस्य थे। इस बीच दोनों ने तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने पहले दुल्हन (Big Breaking Killing) को चाकू मारा फिर खुद को भी उसी चाकू से घायल कर लिया। इधर घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया यहां पर दोनों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *