बस्तर भाजपा में चुनाव बाद हो सकता बड़ा फेरबदल

बस्तर भाजपा में चुनाव बाद हो सकता बड़ा फेरबदल

जगदलपुर । बस्तर भाजपा संगठन में चुनाव के पश्चात बड़ा फेरबदल हो सकता है। इस तथ्य की पुष्टि करते हुए भाजपा के सूत्र बतातें हैं कि अभी वर्तमान में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की पूरी जानकारी प्राप्त की जा रही है और यह प्रदेश इकाई के इच्छानुसार हो रहा है। इस कार्य के लिए एक एजेंसी को नियुक्त किया गया है, जो 50 बिंदुओं के आधार पर यह जानकारी प्राप्त कर रही है। इस जानकारी को प्रदेश संगठन भाजपा के राष्ट्रीय संगठन को प्रदान करेगी। जिससे बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों में वर्तमान में काबिज पदाधिकारियों का बदलाव व फेरबदल हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि इस कदम से बस्तर के भाजपा संगठन को समय के साथ चलने की कोशिश करने की तैयारी की जा रही है। अभी भी स्थानीय भाजपा संगठन में कई ऐसे पुराने चेहरे हैं, जिनपर कार्यकर्ताओं उतना विश्वास नहीं रहा है, जितना पहले था। इस प्रकार नये चेहरे भी कई आ गये हैं। जिन्हें संगठन में समाहित कर संगठन को मजबूत करने की कोशिश की जायेगी।

इस संबंध में यह विशेष तथ्य है कि वर्तमान में बस्तर की 12 विधानसभा सीटों में से एक में भी उसका विधायक नहीं है। जो एक सीट बस्तर में दंतेवाड़ा से जीती गई थी उसके विधायक की भी पिछले दिनों नक्सली वारदात में मौत हो गई। इस प्रकार से बस्तर के सातों जिलों में संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता के तहत जमीनी स्तर से जुड़े नेताओं को नेतृत्व की कमांड जिला स्तर पर दी जा सकती है। इस प्रकार फेरबदल की कोशिश कर संगठन को मजबूत बनाने की कोशिश करने की तैयारी चल रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *