छत्तीसगढ़शहर

Independence day : मुख्य अतिथि तय; CM बघेल रायपुर में फहराएंगे तिरंगा…

विधानसभा अध्यक्ष कोरिया में और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कवर्धा में फहराएंगे तिरंगा

रायपुर/नवप्रदेश। Independence day : छत्तीसगढ़ में प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिला मुख्यालयों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी। इसके मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कबीरधाम जिले में तिरंगा फहराएंगे।

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा, मंत्री रविंद्र चौबे रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण (Independence day) करेंगे। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे रायगढ़ में, वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर दुर्ग में, स्कूल शिक्षा तथा अनुसूचित जाति तथा आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा में ध्वजारोहण करेंगे।

उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा बस्तर में, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सरगुजा , खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव में, उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री उमेश पटेल बलौदा बाजार-भाटापारा में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। राजस्व एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर में, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार मुंगेली और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा कांकेर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडा फहराएंगी। ध्वजारोहण करने के पश्चात मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन करेंगे।

संसदीय सचिव इन जिलों में जाएंगे

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज बलरामपुर में और विकास उपाध्याय बेमेतरा में स्वतंत्रता दिवस (Independence day) समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। रेखचंद जैन सुकमा में, इन्द्रशाह मंडावी दंतेवाड़ा में और विनोद सेवनलाल चन्द्राकर धमतरी में ध्वजारोहण करेंगे। चिन्तामणि महाराज जशपुर में, द्वारिकाधीश यादव गरियाबंद में और शिशुपाल सोरी बीजापुर में रहेंगे। पारसनाथ राजवाड़े गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में, शकुंतला साहू सूरजपुर में, गुरूदयाल सिंह बंजारे नारायणपुर में, डॉ. रश्मि सिंह बालोद में और चन्द्रदेव प्रसाद राय जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने वाले हैं।

संक्षिप्त आयोजन की रूपरेखा

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पहले से जारी गाइडलाइन (Independence day) को देखते हुए इस बार भी स्वतंत्रता दिवस समारोह को बेहद छोटा रखा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस और अद्र्धसैनिक बलों की टुकडिय़ां गार्ड ऑफ ऑनर देंगी। मुख्यमंत्री जनता के नाम संदेश देंगे। इस दौरान पारंपरिक रूप से आयोजित होते रहे मार्च पास्ट और सांस्कृतिक व खेल प्रदर्शनों को टाल दिया गया है। जिलों में भी ऐसा ही होगा।

Related Articles

Back to top button