जॉब्स

Army Recruitment : बिना लिखित परीक्षा सेना में अफसर बनने का मौका, महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुरू

देश सेवा का सपना देखने वाली महिलाओं के लिए भारतीय सेना ने शानदार अवसर (Army Recruitment) दिया है। अधिकारी बनने की तैयारी कर रही उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस भर्ती में पारंपरिक लिखित परीक्षा नहीं होगी, जिससे योग्य अभ्यर्थियों के लिए चयन का रास्ता आसान हो सकता है।

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुकी महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाली उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

31 पदों पर होगी भर्ती Army Recruitment

भारतीय सेना ने महिला उम्मीदवारों के लिए एसएससी टेक्निकल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 31 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें एसएससी टेक्निकल के 29 पद, एसएससीडब्ल्यू टेक के 1 पद और एसएससीडब्ल्यू नॉन टेक के 1 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने वाली उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा 20 वर्ष से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी (Army Recruitment) की जाएगी। सबसे पहले इंजीनियरिंग में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

ऐसे तैयार होगी अंतिम मेरिट

शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा में सफल रहने वाली उम्मीदवारों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को इसके बाद प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा और सफल प्रशिक्षण के बाद उन्हें अधिकारी के रूप में नियुक्ति दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button