Anthony Albanese : बेटे को न लगे नाजायज औलाद का ठप्पा, मां ने बोला 14 साल झूठ, जानिए इस प्रधानमंत्री की कहानी

Anthony Albanese : बेटे को न लगे नाजायज औलाद का ठप्पा, मां ने बोला 14 साल झूठ, जानिए इस प्रधानमंत्री की कहानी

Anthony Albanese,

कैनबरा, नवप्रदेश। ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) ने सोमवार को देश के 31वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली। अल्बानीज ने शनिवार की रात संघीय चुनाव में जीत का दावा किया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें गवर्नर-जनरल डेविड हर्ले ने रिचर्ड मार्लेस, पेनी वोंग, जिम चाल्मर्स और कैटी गैलाघर के साथ शपथ दिलाई गई। मंगलवार को जापान में चल रहे क्वाड सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी से ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने मुलाकात भी की।

हम बता रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के पीएम (Anthony Albanese) की वो दास्तान जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बिन ब्याही मां के बेटे को कहीं नाजायज औलाद का ठप्पा न लग जाए इसीलिए उनकी मां अल्बनीज से १४ साल तक ये झूठ बोलती रहीं कि उनके पिता की एक कार हादसे में मौत हो गई है।

जबकि हकीकत इसके उलट थी। ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव में जीते लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) की मां ने बिना शादी के बेटे को जन्म दिया था।

नाजायज का ठप्पा बचाने के लिए समाज और बेटे एंथनी से झूठ बोला। एंथनी अल्बनीज 14 साल तक खुद को बिना पिता का समझते रहे। सरकार से मिलने वाली पेंशन बंद होने पर तंगहाली में मां ने बेटे को सब कुछ सच बताया। मां की इस स्टोरी का जिक्रएंथनी ने अपनी बायोग्राफी में भी किया है।

दिव्यांग पेंशन के सहारे मां ने अपने बेटे को पालाएंथनी का जन्म 2 मार्च, 1963 को ऑस्ट्रेलिया के शहर कैंपरडॉउन के रूढि़वादी कैथोलिक ईसाई परिवार में हुआ।

लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज की मां सिंगल पैरेंट हैं। उनकी मां ने दिव्यांग पेंशन के सहारे अपने इकलौते बेटे एंथनी को पाला-पोसा। एंथनी का बचपन आर्थिक तंगी में गुजरा।

उनकी मां ने एंथनी को हमेशा यही बताया कि उनके पिता की मौत कार हादसे में हो गई थी। एंथनी की मां आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई मूल की हैं, जबकि पिता कार्लो अल्बनीज को इटली मूल का बताया गया।

सरकार ने पेंशन बंद की तो तंगहाली में मां ने बताया सच-

59 साल के एंथनी अल्बनीज जब 14 साल के थे तब तक उनकी मां को दिव्यांग पेंशन मिलती थी। इसके बाद सरकार ने मां को आयोग्य घोषित कर पेंशन बंद कर दी। तंगहाली के बीच एक दिन मां ने बताया कि उनके पिता जिंदा है। उनकी मौत नहीं हुई थी।

प्यार और जुदाई का कड़वा सच-

साल 1962 में एंथनी की मां विदेश यात्रा पर थीं। उनके पिता कार्लो क्रूज शिप के मैनेजर थे। सात महीने की यात्रा कर एंथनी की मां सिडनी लौट आईं। तब तक वे चार महीने की गर्भवती थीं और दोनों ने शादी नहीं की थी।

हालांकि उनकी मां ने अपने प्यार की निशानी अपने बच्चे को जन्म दिया और खूब लाड-प्यार से पाला। दुनियादारी में उनका बेटा नाजायज न कहलाए इसलिए मां ने झूठ बताया कि पिता की हादसे में मौत हो गई। इसका मामले का जिक्र एंथोनी ने अपनी बॉयोग्राफी में भी किया है।

मां के निधन के बाद अल्बनीज ने अपने पिता को खोजा-

मां की खातिर अल्बनीज ने उनके जिंदा रहते कभी पिता को नहीं खोजा। साल 2002 में मां का निधन हो गया। इसके बाद वो अपने पिता से मिले। ऑस्ट्रेलिया के परिवहन और इंफास्ट्रक्चर मंत्री रहते एंथनी एक बैठक के लिए इटली गए थे। यहां पहली बार पिता से गृहनगर बैरेटा में मुलाकात हुई। पिता-पुत्र एक-दूसरे से मिलकर बेहद खुश भी हुए।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *