Manoranjan : मिथुन चक्रवर्ती को किया था अस्पताल में भर्ती, बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट

Manoranjan : मिथुन चक्रवर्ती को किया था अस्पताल में भर्ती, बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली। Manoranjan : सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल के बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को देखकर उनके फैन्स परेशान हो गए और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी करने लगे। मिथुन चक्रवर्ती की वायरल तस्वीर को लेकर उनके हेल्थ से जुड़ी कई तरह की अफवाहें भी उड़ने लगी, जिसपर विराम लगाते हुए उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने उनके बारे में जानकारी दी है। एक्टर के बेटे ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती को किडनी में स्टोनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था।

मिथुन चक्रवर्ती का हेल्थ अपडेट

पापा की तबियत (Manoranjan) के बारे में जानकारी देते हुए उनके बेटे ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती को किडनी में स्टोन की समस्या थी। जिसके चलते उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फोटो में वह बेहोशी की हालत में लेटे हुए दिख रहे हैं। अब वह बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। अब एक्टर घर पर आराम कर रहे हैं।

फैन्स को मिली राहत

मिथुन चक्रवर्ती के बारे में सही जानकारी पाकर उनके फैन्स खुश हो गए और सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करने लगे। बता दें, बीते दिन दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अस्पताल जाने की खबर सामने आई थी। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती के बारे में सुनकर लोग तरह-तरह की अफवाह फैला रहे थे।

वर्कफ्रंट में क्या चल रहा

मिथुन चक्रवर्ती (Manoranjan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार फिल्म द कश्मीर फाइल्स में नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके पहले एक्टर रिएलिटी शो हुनरबाज में बतौर जज नजर आ रहे थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *