SBI FD 4 Years Return : SBI की बेजोड़ FD स्कीम: ₹5 लाख जमा करने पर ₹1.54 लाख तक पक्का रिटर्न, पूरी तरह सुरक्षित निवेश

SBI FD 4 Years Return

SBI FD 4 Years Return

अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर सुरक्षित और तय रिटर्न चाहते (SBI FD 4 Years Return) हैं, तो State Bank of India (SBI) की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक अलग-अलग अवधि के लिए एफडी की सुविधा देता है, जिसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है क्योंकि इसका मार्केट से कोई सीधा संबंध नहीं होता।

5,00,000 जमा पर कितना मिलेगा रिटर्न?

सीनियर सिटीजन के लिए

ब्याज दर: 6.80% (3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष से कम अवधि)

निवेश अवधि: 4 वर्ष

जमा राशि: ₹5,00,000

तिमाही कंपाउंडिंग के आधार पर ब्याज: ₹1,54,795

मैच्योरिटी पर कुल राशि: ₹6,54,795

सामान्य ग्राहकों के लिए

ब्याज दर: 6.30%

निवेश अवधि: 4 वर्ष

जमा राशि: ₹5,00,000

तिमाही कंपाउंडिंग के आधार पर ब्याज: ₹1,42,036

मैच्योरिटी पर कुल राशि: ₹6,42,036

यानी बिना किसी जोखिम के चार साल में एक तय और सुरक्षित फंड तैयार किया (SBI FD 4 Years Return) जा सकता है।

FD कराने से पहले जान लें ये बातें

एफडी पर ब्याज तिमाही आधार पर जोड़ा जाता है (कंपाउंडिंग)।

निवेशक चाहें तो 12 महीने या उससे अधिक की अवधि वाली एफडी पर मासिक, छमाही या वार्षिक ब्याज भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं।

मैच्योरिटी पर पूरा ब्याज और मूलधन एक साथ भी लिया जा सकता है।

सरकारी बैंक होने के कारण निवेश में उच्च स्तर की सुरक्षा रहती है।

यदि आप पूंजी सुरक्षित रखते हुए निश्चित रिटर्न (SBI FD 4 Years Return) चाहते हैं, तो SBI की यह एफडी स्कीम एक स्थिर और भरोसेमंद विकल्प हो सकती है।