Diwali Mela 2025 : रांची में जेसोवा का दिवाली मेला, सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को आमंत्रण

Diwali Mela 2025
Diwali Mela 2025 : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक दिवाली मेला (Diwali Mela 2025) का आयोजन किया जाएगा। इन पांच दिनों में कई सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से दिवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को दिवाली मेला (Diwali Mela 2025) के लिए सपरिवार आमंत्रित किया।
रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने जेसोवा की ओर से राजधानी रांची (Diwali Mela 2025) के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होनेवाले दिवाली मेले (Diwali Mela 2025) में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को सपरिवार आमंत्रित किया।
झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को अक्टूबर में लगनेवाले दिवाली मेले के दौरान 5 दिनों तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से भी अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात (Diwali Mela 2025) करने वालों में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजना कुमार एवं ज्योति मंजू शामिल थीं।